उमस भरी गर्मी में मिल्की मोहल्ला की बत्ती गुल

मोहल्ला मिल्की में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल चुका है. नतीजतन नगर के तीन चौथाई हिस्से में बिजली की आपूर्ति ठप है. ऐसे में उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना नागरिकों को भीषण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. नगर में विद्युत आपूर्ति के लिए मिल्की मोहल्ला में 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. शनिवार की सुबह अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर बालू व मिट्टी डाल बुझाने का प्रयास किया. करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया.

विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित होगी कार्यशाला

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बलिया के परिसर में सोमवार को एक गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन सुबह नौ बजे से किया गया है. सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया है कि इस कार्यशाला में सभी एनजीओ सहभागिता सुनिश्चित करें. इस मौके पर जनसंख्या नियंत्रण के उपाय के बारे में जानकारी व सुझाव दिए जाएंगे. यह भी बताया कि जनसंख्या दिवस पखवाड़ा 11 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा.

मंगल पांडेय विचार मंच ने की पौधरोपण की पहल

जिले में वन नहीं है, लेकिन करीब 23 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वृक्षों से आच्छादित है. इसे आगे बढ़ाने की कवायद में इस साल करीब सात लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें अकेले वन विभाग पांच लाख 45 हजार 114 पौधे लगाएगा. शेष करीब एक लाख 42 हजार 125 पौधे जिले के करीब नौ विभाग लगाएंगे. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शहीद मंगल पांडेय विचार मंच के तत्वावधान में नगवा गांव को हरा भरा रखने के लिए स्थानीय इंटर कॉलेज और स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया.

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन को और दुरुस्त करने के लिए रविवार को कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी तो कुछ का कद बढ़ाया. इंद्रजीत सरोज को वाराणसी जोन का चीफ कोआर्डिनेटर बनाया गया है. अब तक अकेले मुनकाद अली यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे. साथ ही मंडल कोआर्डिनेटर का पद खत्म कर अब जिला प्रभारी बना दिया गया है.

द्वाबा के भाजपाई पुलिस के खिलाफ हल्ला बोलेंगे

जिले में कानून व्यवस्था को चिंता अब भाजपाइयों को सालने लगी है. वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के हवाले से यह सूचना मिली है बढ़ते अपराध के खिलाफ 14 जुलाई बैरिया, 15 को दोकटी और 16 को हल्दी थाने का घेराव भाजपा कार्यकर्ता करेंगे. श्री सिंह का दावा है कि पूरे द्वाबा में अपराधियों का बोलबाला है. आम आदमी दहशत में है और व्यापारी लाचार. पुलिस की नाकामी का आखिर इससे बड़ा नजीर और क्या हो सकता है.

हुड़दंगई के चलते पलटी पिकअप, आधा दर्जन घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव की दलित बस्ती में बारात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई. बाद में भागते समय पिकअप के पलट जाने से उस पर सवार डीजे संचालक, वाहन चालक व दो नर्तकियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में दो का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है.

डकैती की योजना बनाते सात हत्थे चढ़े

सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मौजा मिल्की मोहल्ला के एक स्थान पर छापा मारकर डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए अपराधियों में चार वे भी हैं, जो तीन माह पहले थाना क्षेत्र के महरो गांव में हुई डकैती में शामिल थे.

रोजगार सेवक कैसे कहें दिल से कि अखिलेश यादव फिर से

अपने चुनावी वादों में शिक्षा मित्रों और रोजगार सेवकों के स्थायीकरण को अब तक पूरा न कर पाने के कारण इसके तबके में विरोध का स्वर और तेज होता जा रहा है. सरकार ने जहां आधे से अधिक शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित करके प्रशंसा पाई है, वही शेष बचे शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए कसरत करती नज़र आ रही है. लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद अब तक रोजगार सेवकों का समायोजन न कर पाना उसे महंगा पड़ सकता है.

करनाल में हुए हादसे में बलिया के दो लोगों की मौत

हरियाणा के करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर घरौंडा से आगे कोहंड फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में बलिया के कुंदन (24) और नितिका सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई. पानीपत से करनाल की तरफ आते वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुंदन और नितिका ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

उफनती घाघरा में आधी रात पलटी नाव, आधा दर्जन बहे

कठौड़ा गांव के मल्लाहों ने जान पर खेलकर बचाया सिकंदरपुर से संतोष शर्मा क्षेत्र के कठौड़ा गांव के मल्लाहों ने आधा दर्जन लोगों को घाघरा नदी में डूबने से उस समय बचा लिया, जब वे …

यूपी के चुनावी बिसात पर भाजपा की ‘जात’

अमित शाह की माने तो यूपी के विकास में सबसे बड़े रोड़ा हैं सपा और बसपा. शाह ने मऊ की रैली व अति दलितों और अति पिछड़ों की महापंचायत में शनिवार को राहु-केतु करार दिया. इस मौके पर शाह ने कभी मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे ओमप्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी से चुनावी गठबंधन की घोषणा की. साथ ही बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह विलय नहीं, सिर्फ गठबंधन है. जाहिर है भाजपा यूपी की चुनावी बिसात पर जात की गोटिया सेट करने में जुटी हुई है.

रसड़ा में पौधरोपण 14 को

रसड़ा के मथुरा पीजी कालेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस मौके पर परिषद को सशक्त और गतिशील बनाने का संकल्प लिया गया. बताया गया कि पदाधिकारी छात्रों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे. साथ ही 14 जुलाई को मथुरा पीजी कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा.

लखनऊ में ताकत दिखाएंगे रोजगार सेवक

ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई. इस मौके पर रोजगार सेवकों ने सपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. इस मौके पर 11 जुलाई को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा की गई.

बांसडीह के पूर्व प्रधानाचार्य को पितृशोक

बांसडीह इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह के पिता परशुराम सिंह (80) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. सुल्तानपुर निवासी परशुराम सिंह को तीन दिन पूर्व सीने में तकलीफ की शिकायत पर मऊ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस लिया.

रामअवतार सिंह ने संभाला बलिया के डीएफओ का चार्ज

डीएफओ के रिक्त पद पर कोबरा से आकर रामअवतार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ 11 जुलाई को प्रस्तावित ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान की समीक्षा की. उन्होंने वन विभाग की बलिया डिवीजन के नौ रेंज में 11 जुलाई को होने वाले अभियान के बारे में बताया कि प्रदेश में जहां 24 घंटे के अंदर 5 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे, वहीं पर बलिया के नौ रेंज में 5,45,114 पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा.

चमकाने के बहाने चकमा देकर ले उड़े छह लाख के गहने

कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सक आवास से दो उचक्के बर्तन साफ करने के बहाने छह लाख का जेवर लेकर फरार हो गए. जैसे ही इसकी जानकारी महिलाओं को हुई वे शोर मचाने लगी, लेकिन तब तक उचक्के फरार होने में सफल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली.

रेवती में सिलिण्डर फटा, दो मकान धवस्त

रेवती बाजार के तिमुहानी के पास शनिवार की तड़के चार बजे एक घर में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में दलित बस्ती सहित आस-पास के दुकानदार जहां सहम गए, वहीं दो घरों का पिछला हिस्सा ध्वस्त हो गया. घटना के बाद गृह स्वामी भी पुलिस के आने तक इससे अंजान बने रहे. मामले में सबसे खास बात यह है कि कुछ दूर स्थित रेवती पुलिस को भी घटना की सूचना गृह स्वामी द्वारा नहीं दी गई.

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

वाराणसी-छपरा रेलमार्ग के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को काजीपुरा मोहल्ला के समीप डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किन्तु सफलता नहीं मिली.

62 लाख डकार गए, मगर पीने के पानी तक के मोहताज

नगवा से कृष्णकांत पाठक मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में ओवरहेड टैंक युक्त पेयजल आपूर्ति के लिए एक करोड़ 62,04,000 रुपये शिफ्ट किए …

पीने के पानी तक के मोहताज हैं सिकंदरपुर के बाशिंदे

बारिश की कमी के चलते नगर सहित पूरे इलाके में पानी का स्टेटा क्रमशः नीचे खिसकता जा रहा है. हैंडपाइपों के जवाब देते जाने से पानी की किल्लत के चलते लोग त्रस्त हैं. नगर के प्रायः सभी मोहल्लों में यह स्थिति पैदा हो गई है. अकेले मुहल्ला भीखपुरा में स्टेटा नीचे चले जाने से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के हैंडपाइप ने पानी देना बंद कर दिया है