रेवती में सिलिण्डर फटा, दो मकान धवस्त

रेवती बाजार के तिमुहानी के पास शनिवार की तड़के चार बजे एक घर में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में दलित बस्ती सहित आस-पास के दुकानदार जहां सहम गए, वहीं दो घरों का पिछला हिस्सा ध्वस्त हो गया. घटना के बाद गृह स्वामी भी पुलिस के आने तक इससे अंजान बने रहे. मामले में सबसे खास बात यह है कि कुछ दूर स्थित रेवती पुलिस को भी घटना की सूचना गृह स्वामी द्वारा नहीं दी गई.

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

वाराणसी-छपरा रेलमार्ग के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को काजीपुरा मोहल्ला के समीप डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किन्तु सफलता नहीं मिली.

62 लाख डकार गए, मगर पीने के पानी तक के मोहताज

नगवा से कृष्णकांत पाठक मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में ओवरहेड टैंक युक्त पेयजल आपूर्ति के लिए एक करोड़ 62,04,000 रुपये शिफ्ट किए …

पीने के पानी तक के मोहताज हैं सिकंदरपुर के बाशिंदे

बारिश की कमी के चलते नगर सहित पूरे इलाके में पानी का स्टेटा क्रमशः नीचे खिसकता जा रहा है. हैंडपाइपों के जवाब देते जाने से पानी की किल्लत के चलते लोग त्रस्त हैं. नगर के प्रायः सभी मोहल्लों में यह स्थिति पैदा हो गई है. अकेले मुहल्ला भीखपुरा में स्टेटा नीचे चले जाने से करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के हैंडपाइप ने पानी देना बंद कर दिया है

काम भी हो गया, पैसा भी निकल गया, मगर कौन निकाला

विकास खंड पन्दह में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से जॉब कार्ड बनाने में घोर अनियमितता की शिकायत मिली है. पन्दह निवासी गुलाब चंद वर्मा के नाम से 7/12/2009 को जॉब कार्ड (नंबर यूपी 59/023/032/001/282, खाता संख्या 6421) बनाया गया. इनका खाता अरसे से बंद चल रहा है.

खड़सरा में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आई छात्रा घायल

खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक के धक्के से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. क्षेत्र के कल्याण के डेरा निवासी बीए की छात्रा पूजा यादव (18) पुत्री हीरा यादव रोज की भांति साइकिल से अपने कॉलेज जा रही थी.

जिला अस्पताल में बवाल, इमरजेंसी सेवा बाधित

शनिवार को जिला अस्पताल के इमरेजेंसी में मरीज की मौत छात्र नेताओं ने जमकर बवाल काटा. मालूम हो कि मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी राजकिशोर पुत्र भृगुनाथ प्रसाद की माता राधिका देवी को शनिवार को भोर तीन बजे के भर्ती करवाया गया है. आरोप है कि डॉक्टर इलाज के दौरान ऐसी दवाइयां लिखीं, जो आसपास कहीं उपलब्ध नहीं थी. राधिका देवी की हालत बिगड़ने पर डाक्टर पर भी लापरवाही का आरोप है.

चौकन गांव के प्रधान की मौत, पिता ने दी मुखाग्नि

ग्राम पंचायत चौकन के प्रधान रोहित कुमार (26) नहीं रहे. मालूम हो कि पिछले रविवार को सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव के पास वे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

बैरिया को नगर पंचायत का दर्जा

आखिरकार सपा सरकार ने बैरिया को नगर पंचायत का दर्जा देने के मसौदे को मंजूरी दे ही दी. इस पर कैबिनेट की स्वीकृति की मुहर लग चुकी है. जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित बैरिया में न सिर्फ आबादी का घनत्व ज्यादा है, बल्कि यह एक बाजार में तब्दील हो चुका है. सरकार के इस फैसले से बैरिया के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है.

नरही में फौजी से तमंचे के बल पर एक लाख की लूट

नरही थाना क्षेत्र में अपने गांव बडउरा लौट रहे साइकिल सवार अवकाश प्राप्त फौजी गोरखनाथ सिंह से बाइक सवार शातिर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित फौजी चितबड़ागांव स्थित स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहा था. कैथवली गांव स्थित बाबू राय बाबा स्थान के पास बदमाशों ने इस वारदात को शुक्रवार को अंजाम दिया.

सुखपुरा में ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में छह की जान गई

तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हालांकि एएनआई के ट्वीटर पोस्ट के मुताबिक सुबह तक इस हादसे में मरने वालों की तादाद छह हो गई है. इस हादसे में सुखपुरा निवासी उमा राजभर, विद्यावती, विशाल, बबीता और मुन्नी की मौत हो गई. हादसा सुखपुरा चौराहे पर शुक्रवार को देर रात हुआ.

प्रेमी के न आने पर आत्महत्या के लिए पुल पर पहुंची युवती

गड़वार मार्ग के मोड़ पर ट्रक व बोलेरो की जबर्दस्त टक्कर. सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर सुखपुरा चौराहे के पास शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद बोलेरो बगल के घर में जा घुसी. इस हादसे में उमा राजभर, विद्यावती, विशाल, बबीता और मुन्नी की मौत हो गई. सभी मृतक सुखपुरा निवासी बताए जाते हैं. घटना से आक्रोशित जनता ने शवों को पुलिस द्वारा उठाने से रोक दिया.

‘चंद्रशेखर को दिया जाए भारत रत्न सम्मान’

नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के गृहनगर से उन्हें मरणोपरांत देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान देने की पुरजोर मांग उठी. जस्टिस फॉर आल के तहसील मैदान स्थित कार्यालय पर चंद्रशेखर के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर उन्हें भारतरत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया.

बेमियादी हड़ताल के आठवें दिन  गरजे होमगार्ड

अपनी ड्यूटी में साठ प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला होमगार्ड संगठन ने शुक्रवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. आठवें दिन राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह, रामराज तिवारी तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केके पांडेय, राघवेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार राय सहित अनेक नेताओं ने होमगार्ड्स के हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया

नगरा में करंट से युवक की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के निकासी निवासी अरविंद उर्फ लाला (21 ) पुत्र कंचन कुमार राजभर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वह नलकूप पर लगे हैंडपंप से अपनी बाइक धो रहा था. इसी दौरान पास में लगे अर्थिंग के तार में करेंट आ गया. उसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है.

बाराबांध गांव में हर्ष फायरिंग में सात लोगों को गोली लगी

गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव में गुरुवार की रात हर्ष फायरिंग से तीन बालिकाओं समेत सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा कर एक रिटायर्ड फौजी समेत लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

कठकरेज दोस्तों ने ली जान, अब पुलिस लाश पर सितम ढा रही

वाराणसी से काम करके वापस लौट रहे कठौड़ा निवासी एक मजदूर की उभांव में उसी ट्रैक्टर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई, जिस पर वह सवार था. स्थानीय थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी संजय राजभर (30) पुत्र हरिंदर राजभर लगभग एक माह पूर्व अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बनारस में मजदूरी करने गया था.

युवा तुर्क को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

वीर लोरिक स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की चित्र को बनाने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें जिला मुख्यालय समीर ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. मूल्यांकन के बाद शाम को परिणामों की घोषणा की गई. मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार के रूप में साइकिल स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी.

घाघरा किनारे के बाशिंदे नये ठौर की तलाश में

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा सिकन्दरपुर क्षेत्र के घाघरा नदी के जलस्तर सात दिनों तक लगातार घटाव पर रहा, लेकिन गुरुवार की रात से ही पुनः तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है. इसी के …

सिकंदरपुर में अपराध रोक पाने में पुलिस नाकाम – भगवान पाठक

बलिया लाइव संवाददाता सिकन्दरपुर(बलिया) । भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र के नेहता गांव में पिछले दिनों हुए भीषण लूट के बाद पीड़ित परिवार से मिला …