काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

बलिया। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतनी सराय में मकान निर्माण का कार्य करते समय पहाड़ी पुर निवासी राजू यादव (52) की मौत हो गई. बताया गया कि राजू यादव कई दिनों से सतनी सराय में मकान निर्माण का काम कर रहा था. गुरुवार को दोपहर में वह अचानक काम करते समय गिर पड़ा. कामकाज रहे अन्य मजदूर साथियों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें:बसपाइयों पर भी हो कार्रवाई – विजय बहादुर पाठक

यह भी पढ़ें:अब प्रदूषण मापेंगे गुब्बारे

 

बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.

बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.

बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.

अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.

अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें