पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर ने कारितास इण्डिया के सहयोग से शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित 235 परिवारों को सोहांव स्थित मिशन पर भोजन सामग्री के अलावा दैनिक उपभोग की बस्तुएं वितरित किया
पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर ने कारितास इण्डिया के सहयोग से शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित 235 परिवारों को सोहांव स्थित मिशन पर भोजन सामग्री के अलावा दैनिक उपभोग की बस्तुएं वितरित किया
सनबीम पब्लिक स्कूल, माफी पीपरा के छात्र छात्राओं ने बाढ़ राहत कार्य में पीड़ितों की सेवा कर एक नई मिसाल कायम की.
रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा गुरगुज गेट के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में डीसीएम के चालक और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गये. अस्पताल ले जाते समय दोनों युवकों की मौत हो गयी.
गंगा और घाघरा के साथ टोंस की बाढ़ से सबसे ज्यादे प्रभावित होता है. सर्वाधिक बाढ़ का कहर गंगा नदी द्वारा भरौली से लेकर ब्यासी, दुबहर, हल्दी, गायघाट, रामगढ़, लालगंज होते हुए मांझी तक बरपाया जाता है.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने तहसील सदर के बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का व्यापक दौरा किया. उन्होंने बाढ्र से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी ली.
जिले में एक अच्छी खासी आबादी ऐसे लोगों की भी है, जो प्रलय का आभास करवा रही आपदा के दौरान भी किसी न किसी वजह से मौत के मुंह में अर्थात टापू में तब्दील हो चुके अपने घर या गांव में डेरा डाले रहे.
एनएच 31 पर शुक्रवार की दोपहर चांददियर पुलिस चौकी से आगे पिकप के चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये.
Ballia LIVE will serve as a trusted guide to the crush of news and ideas around you. With thoughtful analysis and fearless views our team of editors.
ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में उ0 प्र0 ग्रामीण पुलिस चौकीदार पांच सितम्बर को जनपद स्थित चन्द्रशेखर उद्यान में होने वाली बैठक में भूख हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी
कोटवारी निवासी समाजसेवी नन्दू कुमार चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण 3 सितम्बर को कोटवारी स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित अंतर्जनपदीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता स्थगित कर दी गयी.
रसड़ा नगर में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती से आजिज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौपा.
पहली सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालय खुल गए. विद्यालयों में बच्चे तो अभी नहीं आ रहे हैं, परंतु ज्यादातर कैंपस की स्थिति बहुत ही खराब है.
मोहल्ला मिल्की के प्राचीन गड़बोड़ा गड़ही में बुधवार को की जा रही मिट्टी पटाई के कार्य को नागरिकों ने जबरिया रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया.
भाजपा खरीद मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार उपाध्यक्ष लाल बच्चन शर्मा, विनोद शंकर गुप्ता, महेंद्र राम, बृजेश सोनी, आनंद सिंह व सुनील पांडेय, महामंत्री चंद्रभान गुप्ता व राधेश्याम यादव, कोषाध्यक्ष कृष्णा सोनी, मंत्री देवंती वर्मा, अखिलेश गुप्ता, सुदीप आर्य, रामानंद चौहान, विभूषण सिंह और रवींद्र पटेल बनाए गए हैं.
ओम शंकर जी संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2016- 2017 के लिए शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है.
नवानगर के ग्राम पंचायत महरो व गाजीपाकड़ में बृहस्पतिवार को पंचायती राज के डिप्टी डायरेक्टर आजमगढ़ जयदीप त्रिपाठी गांव में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त करने के लिए किए गए प्रयासों का जायजा लिया.
तहसील क्षेत्र के खेजुरी गांव में भारतीय स्टेट बैंक के नव स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन बैंक के शाखा प्रबंधक सिकंदरपुर श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया.
सिकंदरपुर के मोहल्ला डोमन पूरा निवासी रम्मू पांडेय (56) का असामयिक निधन बुधवार को आसनसोल में हार्ट अटैक के कारण हो गया.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा पर बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र ने चोरी की बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया.