Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • लोकनायक के गांव जवार वाले मामूली इलाज के भी मोहताज
  • Uncategorised

लोकनायक के गांव जवार वाले मामूली इलाज के भी मोहताज

मंगलवार को मुन्ना यादव की तबियत अचानक खराब हो गई. उसके युवा साथी उसे लेकर सिताबदियारा के छोटका बैजू टोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर गए. वहां न कोई स्टाफ था, न कोई डॉक्टर. वह युवक पेट दर्द के मारे कराहे जा रहा था. उल्टियां भी हो रही थी. अस्पताल में जब कोई नहीं मिला तो युवक भड़क उठे और वहीं नारेबाजी करने लगे.
News Desk 14 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sd-phc

दुर्दशा का शिकार है लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा का इकलौता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

सिताबदियारा (बिहार) से लवकुश सिंह

LAVKUSH_SINGHमंगलवार को मुन्ना यादव की तबियत अचानक खराब हो गई. उसके युवा साथी उसे लेकर सिताबदियारा के छोटका बैजू टोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर गए. वहां न कोई स्टाफ था, न कोई डॉक्टर. वह युवक पेट दर्द के मारे कराहे जा रहा था. उल्टियां भी हो रही थी. अस्पताल में जब कोई नहीं मिला तो युवक भड़क उठे और वहीं नारेबाजी करने लगे.

पेट दर्द से परेशान मुन्ना
पेट दर्द से परेशान मुन्ना

इसे भी पढ़ें – बलिया सिटी में नहीं रहेगी जाम की समस्या-डीएम

युवाओं में दिलीप कुमार, हरेद्र यादव, बबलु कुमार, उमेश यादव, सोनू यादव, सुनील सिंह, राजन ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, छोटू सिंह, कृष्णा बैठा, पंकज यादव आदि शामिल थे. उनकी भीड़ को नियंत्रित कर रहे विकास सिंह ने बताया कि यहां लगभग 25 हजार अबादी वाले पंचायत छोटका बैजू टोला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्वल तो किसी पुरुष चिकित्सक की तैनाती नहीं है, एक महिला डॉक्टर हैं भी तो वह आयुर्वेद विशेषज्ञ हैं. यहां किसी के भी आने-जाने का भी कोई समय तय नहीं है.

इसे भी पढ़ें – गंगा से कटान रोकने के हरसम्भव उपाय करेंगे – डीएम

इस अस्पताल की दुर्दशा के बारे में लगभग सभी जनप्रतिनिधियों के यहां आवाज उठती रही है, किंतु हालात नहीं सुधरे. अस्पताल की स्थिति यह है कि यह कभी 11 बजे खुलता है तो एक बजे बंद भी हो जाता है. वहीं कभी सिर्फ टीकाकरण के लोग ही दिखाई देते हैं. इनकी मनमानी से मरीज परेशान होकर अपना उपचार किसी झोलाछाप से कराने को विवश हैं.

इसे भी पढ़ें – चितबड़ागांव में छह जालसाज हत्थे चढ़े

सबसे खास बात यह है कि बाढ़ के बाद यहां कई तरह की बीमारियां फैली हैं. हर दिन असंख्य लोगों की तबियत खराब हो रही है, किंतु उनके उपचार के लिए कोई इंतजाम नहीं है. यहां गांवों में गंदगी का अंबार  है, किंतु दवा छिड़काव तक नहीं किया गया. लोग विभिन्नं रोगों से परेशान हैं, किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती करीब है. तब सभी यहां जेपी के नाम पर जुगाली करने पहुंच जाएंगे, किंतु उसी जेपी के गांव में उपचार की क्या व्यवस्था है, इस पर किसी का ध्यान नहीं है.

इसे भी पढ़ें – दुधिया रोशनी में नहाया लोकनायक जेपी का गांव

24 घंटे सातों दिन….पूरी तरह से फ्लाप

इस अस्पताल में फरवरी 2014 में एक शिविर लगा था. तब यह घोषणा की गई थी कि संपूर्ण जिले में पहली बार 24 घंटे सातों दिन इस अस्पताल में इलाज की व्यवस्था होगी. इसके तहत इस अस्पताल पर 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती के अलावा इमरजेंसी सेवा भी शुरू की गई थी. तब इस कार्यक्रम का प्रचार तो  बड़ा जोर-शोर से किया गया, किंतु यह कार्यक्रम एक दिन भी नहीं चल सका. 24 घंटे की बात कौन करे यहां चार घंटे भी कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं रहता.

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखर के कारण बना जेपी स्मारक

कई गांवों की उम्मीद की इकलौती किरण है यह अस्पताल

सिताबदियारा में इस अस्पताल के जिम्मे गरीबा टोला, आलेख टोला, रावल टोला, रामनगर, चैन छपरा, छोटका बैजू टोला, शोभा छपरा, लाला टोला, रामेश्वर टोला आदि गांव हैं. इस अस्पताल पर आयुर्वेद की डॉक्टर कविता विश्वकर्मा के अलावा सुखल सफाई कर्मी व एएनएम‍ विभा, विजय लक्ष्मी, अनीता आदि की तैनाती है. जब यहां डाक्टर के ही आने-जाने का समय तय नहीं है तो अस्पताल का तो भगवान ही मालिक होगा.

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विधेयक पेश

Related

Tags: अस्पताल जेपी लोकनायक सिताबदियारा

Post navigation

Previous: बिल्थरारोड में दस मवेशियों के साथ चार गिरफ्तार
Next: आज भी यहां झूठ बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.