बड़ी शिद्दत से याद किए गए प्रेस फोटोग्राफर जगत नारायण

कृषि भवन के सभागार में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्रेस फोटोग्राफर जगत कुमार को चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराना जगत नारायण की विशेषता थी. उन्होंने कभी छोटे बड़े कार्यक्रम में भेदभाव नहीं किया.

60 दिवंगत साथियों के लिए कैंडिल जलाएंगे शिक्षामित्र

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मॉडल तहसील परिसर में हुई. जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पांच सितम्बर को लखनऊ लक्ष्मण मेला पार्क में अवशेष शिक्षा मित्रों का मानदेय वृद्धि को लेकर गांधीवादी तरीके से चल रहे धरना के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. यह निंदनीय है.

त्रिभुवन की बेटी को भाजपा ने दी आर्थिक मदद

दो माह पूर्व भाजपा के थाना घेराव के कार्यक्रम के दौरान बेल्थरा में हृदयाघात से त्रिभुवन गुप्त की हुई मौत के बाद पार्टी नेताओं ने रविवार को उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनको आर्थिक सहायता दी.

सुखपुरा बाजारः जहां मौत सर पर नाचती है

सुखपुरा बाजार से मां काली मंदिर तक जाने वाली सड़क पर बिजली का तार लटक रहा है. इस वजह से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ज्ञान कुंज में जनरल नॉलेज प्रतियोगिता 2016

ज्ञान कुंज अकेडमी बंसी बाजार में रविवार को आयोजित जनरल नॉलेज प्रतियोगिता 2016 शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

कठौड़ा घाट पर बप्पा की प्रतिमाओं का दिव्य विसर्जन

सिकंदरपुर नगर में बैठाई गई प्रतिमाओं के शनिवार की रात में विसर्जन के साथ ही यहां गणेश पूजन उत्सव संपन्न हुआ.

सिवान कला गांव में तेली महासभा की बैठक

अखिल भारतीय तेली महासभा के सदस्यों की एक बैठक सिवान कला गांव में हुई. इसमें महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद गुप्त को संगठन के नवानगर ब्लाक का महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गई.

शिक्षा के बिन जीवन अधूरा – नंदा

संत अनंत दास शिक्षण संस्थान एकईल के प्रांगण में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा को जहां समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में सहायक बताया, वहीं कहा कि शिक्षा लोगों के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है.

भिखा छपरा में घर खंगाल ले गए चोर

बैरिया थाना क्षेत्र के भिखा छपरा गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के घर शनिवार को देर रात अज्ञात चोर छत के सहारे आंगन में उतर कर हजारों के जेवरात व कपड़े उठा ले गए.

राशन कार्ड बनाने में षडयन्त्र की बू पा भड़के ग्राम प्रधान

बैरिया तहसील क्षेत्र के गावों में कोटेदारों के माध्यम से अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी चयनित परिवारों से आधार कार्ड इकट्ठा कराने व सत्यापित कराये जाने की भनक पाते ही ग्राम प्रधान आपूर्ति विभाग व कोटेदारों के मिलीभगत से गडबडझाला की आशंका से भडक उठे हैं.

हर हाल में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने की कवायद

बाढ खत्म होने के बाद जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस का पूरा ध्यान अब हर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने पर है. उन्होंने रविवार को सदर तहसील क्षेत्र में हो रही राहत सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधीनस्थों को निर्देष दिया कि गरीब, मजदूर किसानों को वरीयता के आधार पर राहत सामग्री का वितरण होना चाहिए.

कम्युनिस्ट नेता श्रीराम चौधरी की पत्नी का निधन

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कई बार विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके श्रीराम चौधरी की पत्नी देवंती देवी (50) का लंबी बीमारी के बाद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

डॉ.धर्मात्मानंद ने आकांक्षा राज को सम्मानित किया  

टाउन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव की पुत्री आकांक्षा राज के नीट में बेहतर अंक यूपी काउंसिलिंग में 578वां रैंक पाने पर जमुनाराम पीजी कॉलेज के प्रबन्धक डॉ. धर्मात्मानन्द ने सम्मानित किया.

करेंट की चपेट में आए किशोर की मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत रामदहिनपुरम कॉलोनी में वाटर पम्प का तार जोड़ते समय करेंट लगने से किशोर अचेत हो गया. आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उभांव में ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

उभांव थाना क्षेत्र के उभांव तिराहे पर शनिवार की रात लगभग आठ बजे तेज रफ़्तार से जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल युवक को को वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया.

बाइक से भिड़ंत में गई साइकिल सवार की जान

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज नवानगर के समीप रविवार को देर शाम विपरीत दिशा से आ रहे बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए.

राहत बांटने में भी भेदभाव कर रही है सपा – भरत सिंह

केंद्र सरकार की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने में नाकाम रही है. सामग्री वितरण में भी समाजवादी पार्टी के लोगों को चिन्हित करके राहत दी जा रही है. यह घोर अन्याय है. ऐसा कहना है जिले के सांसद भरत सिंह का.

519 रोमिंग शराबी बदसलूकी में दबोचे गए

विशेष अभियान में रात में घुमक्कड़ी व पीने के बाद बदसलूकी के आदी 519 आरोपियों को दबोचा गया. इनमें धारा 290 में 305 व्यक्तियों व दफा 34 में 214 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसके अलावा विभिन्न थानों में धारा 151 में 15 लोगों का चालान किया गया है. इनसे 39 लीटर नाजायज अप मिश्रित शराब की बरामदगी भी हुई है.

जमीन विवाद में भिड़े दो पट्टीदार, तीन जख्मी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गावं में शनिवार की सुबह जमीन विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. जिसमे एक पक्ष के दम्पति समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया.

रसड़ा विधायक ने ली कोड़रा के बाढ़ पीड़ितों की सुध

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी टोंस नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव कोड़रा में विधायक उमा शंकर सिंह ने 116 बाढ़ प्रभावित परिवारों को शिविर लगाकर राहत सामग्री वितरण किया.