जाम के झाम से जूझ रहे नगर को राहत दिलाने की दिशा में एसपी प्रभाकर चौधरी ने न सिर्फ कदम बढ़ाया, बल्कि नगर क्षेत्र में बस स्टेशन चौराहे से लेकर के जलपा स्थान तक जाम लगने के कारण बने पटरी के दुकानदारों को वहां से हटने का सख्त आदेश दिया.
जाम के झाम से जूझ रहे नगर को राहत दिलाने की दिशा में एसपी प्रभाकर चौधरी ने न सिर्फ कदम बढ़ाया, बल्कि नगर क्षेत्र में बस स्टेशन चौराहे से लेकर के जलपा स्थान तक जाम लगने के कारण बने पटरी के दुकानदारों को वहां से हटने का सख्त आदेश दिया.
वर्ष 2015-16 में जिन भट्ठा स्वामी द्वारा ईंट भट्ठा संचालित करने के बाद भी खनन रायल्टी जमा नहीं किया गया है, वे तत्काल सितम्बर महीने में ही खनन रायल्टी जमा करें.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि शासन की नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में वे पत्रकारों से रू-ब-रू थे.
बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 56.26 मी, घाघरा का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.270 मी, चांदपुर पर 56.14 मी, माझी पर 53.52 मी है. टोंस का जलस्तर पिपरा घाट पर 56.90 मी है.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुगल मैप तैयार किए जाने का कार्य चल रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने 25 सितम्बर तक इसे पूरा कर लेने का निर्देश दिया है. इस कार्य के लिए नए लेखपालों, जिनको स्मार्ट फोन की जानकारी हो, उनका प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बलिया एवं वीआरसी आपरेटरों के माध्यम से कराते हुए गुगल मैप कार्य पूरा कराया जाएगा.
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन सितम्बर/अक्टूबर में होगा. इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गोविन्द राजू एनएस ने विकास खण्डवार 08 निर्वाचन अधिकारी और 08 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है.
ईद उल अजहा (बकरीद) त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया. हिन्दू मुस्लिमो ने एक दूसरे से गले मिलकर सामाजिक सौहार्द पेश किया.
मंगरौली दुमरकोठी में सोमवार को राष्ट्रपति से राष्ट्रीय श्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षक विक्रमा सिंह यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
लखनेश्वर डीह स्थित विष्णु मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा 14 सितम्बर को निकाली जायेगी. उक्त आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी दीनदयाल दास उर्फ़ बालक दास ने दी. कहा की मथुरा बृंदाबन से पधारे आचार्यों कथा का रसपान करायेंगे. कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भाग लेने का आह्वान किया.
नादौली गांव में बीते दिनों भैसे के हमले से मारे गए राम प्रवेश यादव के परिजनों को विधायक उमा शंकर सिंह ने सोमवार को सहायता राशि प्रदान की.
बलिया के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की 17 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बालेश्वर मंदिर हनुमानगढ़ी मंदिर व रेलवे स्टेशन पर निर्धन व असहाय लोगों के बीच 101 भोजन के पैकेट वितरित किए गए.
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह को भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इनके चयन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं. मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक द्वारिकापुरी स्थित सभागार में हुई.
राष्ट्रभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर नगर की साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अपरिमिता के बैनर तले सतनीसराय कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में साहित्य एवं संगीत से जुड़े अनेक लब्ध प्रतिष्ठित एवं नवोदित साहित्यकारों, वक्ताओं, गायकों ने अपने अपने ढंग से राष्ट्रभाषा हिंदी को लेकर अपने उद्गार व्यक्त किए.
स्वामी जी के समाधि पर जाकर आज भी कोई झूठ बोलने कि हिमाकत नहीं करता हैं. बड़े से बड़े मामले स्वामी जी के समाधि पर पहुंचने से पहले ही हल हो जाते हैं. लाखों के मामले स्वामी जी का नाम लेते ही हल हो जाते हैं. यहां के थाने व कचहरी में जो मामले हल नहीं होते स्वामी जी की समाधि पर चुटकी में हल हो जाते है.
मंगलवार को मुन्ना यादव की तबियत अचानक खराब हो गई. उसके युवा साथी उसे लेकर सिताबदियारा के छोटका बैजू टोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर गए. वहां न कोई स्टाफ था, न कोई डॉक्टर. वह युवक पेट दर्द के मारे कराहे जा रहा था. उल्टियां भी हो रही थी. अस्पताल में जब कोई नहीं मिला तो युवक भड़क उठे और वहीं नारेबाजी करने लगे.
उभाव पुलिस ने बीते 12 घण्टे मे दस मवेशियों के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष उभाव नन्हेराम सरोज ने बताया कि सोमवार की रात कुण्डैल के पास से छह मवेशियों के साथ दो पशु तस्करों को तथा मंगलवार की सुबह अतरोल गांव के समीप से पिकप गाड़ी पर लादकर ले जा रहे चार मवेशियों को दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चारों पशु तस्करों को जेल भेज दिया.
शहर में कहीं भी जाम की समस्या न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी युद्ध स्तर पर प्रयासरत है. मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूरे शहर का चक्रमण कर महत्वपूर्ण स्थानों को देखा.
रामगढ़ के पास गंगा नदी से कटान होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कटानस्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की. कटान की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली. बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कटान को रोकने की हरसम्भव प्रयास जारी रखें.
बलिया में एंबेस्डर कार पर अनधिकृत रूप से नीली बत्ती लगाकर पुलिस वर्दी का दुरुपयोग करने के आरोप में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी बलिया के चितबड़ागांव कस्बा से की गई है. इनके पास से जाली पहचान पत्र व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं.