पुराना बरगद का पेड़ गिरा, दब कर एक मरा, नौ घायल

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थानान्तर्गत मधुबनी गांव में बुढ़वा शिवजी मन्दिर के पास का पुराना बरगद का पेड़ बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के लगभग अचानक गिर पड़ा. उस समय बरगद के नीचे छाये में …

इब्राहिमाबाद के कोटेदार पर वितरण में धांधली का आरोप

मुरलीछपरा ब्लाक अन्तर्गत इब्राहिमाबाद उपरवार के टोला बाजराय के कोटेदार पर वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुये भाजपा के मुरलीछपरा मण्डल महामन्त्री दिलीप गुप्त, नन्दजी सिंह, तारकेश्वर गोंड, मन्टू बिन्द, अमिताभ उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी को प्रतिवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की.

एसएसबी जवान को बकुल्हा स्टेशन मास्टर ने गुंडों से पिटवाया

छुट्टी काटकर बुधवार की शाम वाराणसी-छपरा पैसेंन्जर से ड्यूटी पर वापस लौट रहे सीमा सुरक्षा बल के फील्ड असिस्टेंट सन्तोष कुमार राम को बकुल्हा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने गुंडों को बुलाकर लाठी डंडे से पिटवाया. मालूम हो कि श्री राम बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव के निवासी हैं.

छतौनी के ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

छतौनी गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी आवास के सामने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.

धर्मेंद्र, अक्षिता, नायाब और पुष्पेंद्र का जलवा

रसड़ा के सनफ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को हिन्दी दिवस हर्षोंल्लास और धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

मखदूम साहब के सालाना उर्स पर उमड़े जायरीन

काजीपुर के जाहिदीपुर के मखदूम साहब के सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को हजारों जायरीनों ने उनके मजार शरीफ पर चादरपोशी किया एवं फातिहा पढ़ा.

झिझक मिटे तो हिंदी बढ़े …!!

एक बार मुझे एक ऐसे समारोह में जाना पड़ा, जहां जाने से मैं यह सोच कर कतरा रहा था कि वहां अंग्रेजी का बोलबाला होगा. सामान्यतः ऐसे माहौल में मैं सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाता. लेकिन मन मार कर वहां पहुंचने पर मुझे अप्रत्याशित खुशी और सुखद आश्चर्य हुआ.

जयप्रकाशनगर में बीएसएनएल का नहीं है कोई माई-बाप

आज रिलायंस समेत ज्यादातर निजी कंपनियां अपनी सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने में लगी हैं, वहीं जयप्रकाशनगर में बीएसएनएल का मानो कोई माई-बाप ही नहीं है. चाहे वह टेलीफोन सेवा हो, माबाइल या फिर इंटरनेट. सबके हालात एक समान हैं. जेपी ट्रस्‍ट के व्‍यवस्‍थापक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां ट्रस्‍ट परिसर में ही बीएसएनएल का एक्‍सचेंज है, किंतु इसकी कोई भी सेवा आज तक बेहतर नहीं बन सकी.

सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी

कुछ अंग्रेजी मानसिकता के लोग यह कह कर भ्रमित कर रहे हैं कि अब बिना अंग्रेजी जाने भारतीयों का कोई भविष्य नहीं है. यह कहना मूर्खता पूर्ण व हास्यास्पद है तथा यथार्थ इसके विपरीत है. हिंदी विश्व की सबसे लोकप्रिय व ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. यह बात 2015 के एक शोध विवरण से सामने आई है.

चकहबसापुर के ग्रामीणों ने की फरियाद

इब्राहिमपट्टी विकास खंड सीयर के ग्राम सभा चकहबसापुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता व मूल्य से अधिक दाम पर राशन देने की शिकायत जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों से की है.

ब्लाक कोटेदारों की सुखपुरा में बैठक

ब्लॉक कोटेदार संघ की बैठक मार्केटिंग गोदाम पर मंगलवार को हुई. जिसमें प्रदेश कोटेदार संघ के आह्वान पर 16 सितंबर को लखनऊ पहुंचने की तैयारी पर चर्चा की गई.

सिकंदरपुर में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर

सिकंदरपुर तहसील सभागार में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष पुनरीक्षण संक्षिप्त मतदाता पंजीकरण व निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया.

मुस्तफाबाद में अंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद चट्टी पर अराजक तत्वों द्वारा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने पर बुधवार की सुबह गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया. सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीण शांत नहीं हुए.

बसपा का 20 को मऊ में पिछड़ा सम्मेलन

छितौनी स्थित बसपा कार्यालय पर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में मऊ में होने वाले पिछड़ा सम्मलेन की तैयारियों के साथ चुनावी बिगुल भी फूंका गया.

मोदी विचार मंच की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

श्रीनाथ मठ पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अभिजीत तिवारी उर्फ़ बबलू की देख रेख में रसड़ा विधान सभा इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया.

हिंदी दिवस के रूप में मना विजया बैंक का स्थापना दिवस

बुधवार को हनुमानगंज विकासखंड के गांव देवकली में स्थापित विजया बैंक ने अपने स्थापना दिवस को हिंदी दिवस समारोह के रूप में मनाया.

स्थानांतरित शिक्षकों से स्कूल का विकल्प लिया जाएगा

स्थानांतरित होकर आये अंतरजनपदीय शिक्षक 15 सितम्बर को बीएसए कार्यालय पर आकर अपना विकल्प प्रस्तुत करेंगे. इन शिक्षकों को एकल व प्रधानाध्यापक विहीन स्कूलों पर तैनात किया जायेगा.

बाढ़ शरणालय बने रहने से पठन पाठन में बाधा

बाढ़ के दिनों में रामनाथ पाठक इण्टर कॉलेज मुरारपट्टी को बाढ़ शरणालय बनाया गया था. यहां दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग शरण लिए थे.

एमडीएम व एसएमसी खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप

मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालय पकड़ीतर के प्रधानाध्यापक रामध्यान राम ने विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित प्रार्थनापत्र में प्राथमिक विद्यालय दलनछपरा नम्बर दो के प्रधानाध्यापक श्रीकान्त नारायण सिंह द्वारा कूटरचित ढ़ंग से एमडीएम खाते से लगभग दो लाख 35 हजार तथा एसएमसी खाते से लगभग एक लाख चार हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है. श्री राम ने इस मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की है.

जांच कराने के आश्वासन पर छठे दिन धरना स्थगित

बैरिया तहसील परिसर में पिछले छह दिनों से धरना पर बैठे इब्राहिमाबाद गांव के युवा बुधवार को आखिरकार धरना खत्म कर दिए. उन्हें उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच करवा कर धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी. साथ ही खनन मामले में आरोपी पर 97 हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया.