बलिया जनपद के इतिहास में पहली बार किसी के स्टिंग ऑपरेशन पर सरकारी संस्थान को सीज़ करने की घटना प्रकाश में आई है. जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट बलिया आरजी सिंह ने आईटीआई बलिया का कार्यालय सीज़ कराया
बलिया जनपद के इतिहास में पहली बार किसी के स्टिंग ऑपरेशन पर सरकारी संस्थान को सीज़ करने की घटना प्रकाश में आई है. जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट बलिया आरजी सिंह ने आईटीआई बलिया का कार्यालय सीज़ कराया
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को कमर कस लिया है. प्रथम चरण में उन्होंने शहर से सभी टेंपो स्टैंड को बाहर करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के क्रम में सोमवार को यातायात उप निरीक्षक सदानंद यादव ने मालगोदाम चौराहे पर स्थित टेंपो स्टैंड को कदम चौराहा के बाहर कर दिया
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जगदीशपुर में लिटिल वंडर किड्जी स्कूल में नेशनल ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया. बच्चे विद्यालय में अपने दादी नानी को देख कर बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखे. बच्चों ने दादी नानी को स्वनिर्मित कार्ड दिए एवं उनका आशीर्वाद लिया.
बलिया से निकलेगी विराट स्वदेशी संदेश यात्रा. प्रांत संगठन अजय कुमार ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच ने अपने प्रांतीय सम्मेलन के माध्यम से चलो गांव की ओर अभियान का शुभारंभ करने जा रहा है. साथी विराट स्वदेशी संदेश यात्रा का आयोजन 25 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से बलिया की नया चौक से होगा. इस संदेश यात्रा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के शुभारंभ का कार्यक्रम उसी दिन सायं 3:30 बजे प्रारंभ होगा.
गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 56.02 मीटर है, जो घटाव पर है और खतरा बिन्दु से नीचे है. मगर गंगा का कटान द्वाबा के तटवर्तियों की धुकधुकी बढाए हुए है. इसीके मद्देनजर मंगलवार को रामगढ़ में गंगा के कटान का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी.
फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत दरामपुर में स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर वेदव्यास से रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर 19000 रुपये लूट कर भागने में सफल रहे.
हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति को फोन पर बुलाकर बंधक बना लिया गया. जानकारों का दावा है कि उसे बंधक बनाने वालों ने उसकी परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की डिमांड भी कर दी. इसके बाद पीड़ित की पत्नी को सीधे 100 नंबर पर डायल कर अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई.
द्वारिकापुरी के चंद्रशेखर आईटीआई में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में आवास विकास कॉलोनी में पानी टंकी के पास हिंदू धर्म का परिवर्तन पर चिन्ता व्यक्त की गई. ईसाई बनाने का विरोध हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया. हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को सचेत किया है कि अगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डाक बंगला में भारतीय समाज पार्टी विधान सभा इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन के विस्तार के लिये रणनीति तैयार की गयी. बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिनारायण राजभर ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं विधान सभा इकाई के जिम्मेदार कार्यकर्ता संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े.
रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर पर ग्राम पंचायत सोशल आडिट टीम संघ की बैठक जिलाध्यक्ष पारस नाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
स्थानीय नगर के उमरगंज मुहल्ले मे सोमवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय एक 40 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से झुलस गयी. परिजनों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया. स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गयी है.
नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं समस्त नगरपालिका/नगर पंचायतों के कार्यालय पर जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है.
बस्ती स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रेमचन्द राम का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन का समाचार सुनते ही परिजनों व अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गयी. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, उदय नरायन राम, राजा राम, राजेश कुमार सिंह, नजमुल हक़, रविन्द्र राम ओम प्रकाश आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.
नरहीं थाना क्षेत्र के कोट मझरिया (अंजोरपुर) गांव निवासी हरि गोविंद मिश्र (70) बंधा पार कर गांव आते वक्त रविवार को मगई नदी के उफनाए पानी में डूब गए. सोमवार को उनका शव इंदरपुर गांव के सामने उतराया मिला.
द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय, बैरिया के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार राय ने बताया कि प्रवेश की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर तक ही है. महाविद्यालय में आचार्य की कक्षा के लिए भी प्रवेश हो रहा है. इच्छुक छात्र छात्राएं प्रवेश ले लें.
रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित पकवाइनार चट्टी पर रविवार की सुबह 8 बजे ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइकसवार महिला व एक बच्ची घायल गई. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया. दोनों की हालत गम्भीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
रेवती थाना अंतर्गत दतहा ग्राम में स्थित चोगडा नाला में सोमवार की सुबह घोघा पकड़ने के चक्कर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने बालिका को बचा लिया. बालिका को रेवती स्थित सीएचसी में भर्ती करवया गया है.
रसड़ा नगर वासियों को अब मिलेगी जाम से निजात. नगर में ब्रम्हस्थान, मुस्फीतिराहा, स्टेशन रोड पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है. अतिक्रमण के अलावा सड़क पर अमूमन ठेले, खोमचे या दुकान लगाए जाने से भी संकट गहरा जाता है.