रसड़ा (बलिया): पूर्वांचल ग्रामीण चेतना राघोपुर के तत्वधान में कोइरिया के डेरा पर बाढ़ पीड़ितों के लिये चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में 270 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गयी. इसे भी …
रसड़ा (बलिया): पूर्वांचल ग्रामीण चेतना राघोपुर के तत्वधान में कोइरिया के डेरा पर बाढ़ पीड़ितों के लिये चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में 270 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गयी. इसे भी …
प्रेरक संघ के अध्यक्ष अजीत पाठक और उदयपुरा के ग्राम प्रधान शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि देश या समाज की …
बाढ़ की भयंकर तबाही से हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए, पीड़ितों की जिंदगी थम सी गई, वे सड़क पर जीवन बसर करने को मजबूर हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए बाढ़ पीड़ितों के बहते आंसू सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर अपनी राजनीति चमकाने का जरिया बन गये है.
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर जनपदीय पुलिस सक्रिय हो गई है. बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 3 वांछितों को भी जेल का रास्ता दिखा दिया है.
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के गिरते स्तर के लिये अध्यापकों के साथ साथ विभाग भी कम जिम्मेदार नहीं. शासन से तमाम सुविधाओं के बावजूद परिषदीय विद्यालयो में दिन प्रतिदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है.
गडकरी की सभा को लेकर भाजपा रोज तैयारी बैठक कर रही है. पार्टी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने मंडल अध्यक्षों तथा जिला पदाधिकारियों की बैठक ली.
जनपद के नगरा थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने पिकअप में लदे सात मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस ने पिकप को अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया.
कांग्रेसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार से अपने मिशन 2017 का आगाज किया. राहुल देवरिया से दिल्ली तक की 2500 किलोमीटर लंबी किसान यात्रा कर रहे हैं. यात्रा की शुरुआत आज देवरिया के रुद्रपुर गांव स्थित पिडरा घाट से हुई. राहुल ने पिडरा घाट से सतसई इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत की.
रेवती रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर शाम अप गरीब नवाज एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव मौके पर पहुंच गए.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार की सुबह 9 बजे भैस चराते समय एक किसान को सांड ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आस पास के लोग गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे. हालांकि रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया.
मंगलवार को फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर दबंगों ने किसान को पीट पीट कर मार डाला. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है. मौके पर स्वयं सीओ सदर पहुंचे थे.
सांसद भरत सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी बलिया के विकास के सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं. अब यह तय हो चुका है कि अपना जिला विकास के मामले में ऊंचा मुकाम हासिल करने जा रहा है. उक्त बातें भाजपा सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही.
सोमवार की रात हुई तेज बरसात से बैरिया रेवती मार्ग पर कोलनाला से पश्चिम विद्यापीठ के पास मंगवारभोर में सड़क धस गयी.
बैरिया में देर रात बरसात शुरू होने से पहले आकाशीय बिजली गिरने से निकटवर्ती चकगिरधर मिल्की गांव में दिलीप तिवारी के मकान के एक कमरे की छत जमींदोज हो गई.
बिल्थरारोड नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया. जुलूस मे हाथी, घोड़े, ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, डीजे की धुन पर युवाओं की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे लोगो के आकर्शण का केन्द्र रहा.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने तहसील दिवस के लम्बित प्रार्थना पत्रों को तेजी से समयबद्ध रूप से निस्तारण करने का निर्देश मातहतों को दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले तहसील दिवसों के जो भी प्रकरण लम्बित है, उसका शत प्रतिशत निस्तारण अगले तहसील दिवस तक कर लिया जाय.
जिला स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सितम्बर को सायं 04 बजे जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी है. यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने दी है.
विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी, 2017 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ 08 सितम्बर को पूर्वान्ह 10-30 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है.
12 अगस्त 2016 को थाना नरही पर धरना प्रदर्शन के दौरान घटित घटना में नरही निवासी विनोद राय की मौत हो गयी थी. श्री राय की मौत, उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्तिम संस्कार तक की घटना की मजिस्टीरियल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम द्वारा की जा रही है.