सपाइयों ने अपने विधायक को आड़े हाथों लिया

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा इकाई अध्यक्ष शमशाद बासपारी की अध्यक्षता में नगर के जायसवाल धर्मशाला में बुधवार को आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. वहीं विधायक गोरख पासवान द्वारा इसी दिन पार्टी की मासिक बैठक उभांव मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित की गई थी, परन्तु किन्हीं कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया. श्री पासवान लखनऊ चले गए.

रोजगार सेवकों ने फिर बैरिया ब्लाक पर जड़ा ताला

बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एक बार फिर ताला लटका दिया. रोजगार सेवकों का आरोप है कि उनका मानदेय पिछले 18 माह से बकाया है.

इस बार दलपतिपुर प्राइमरी स्कूल में हुई चोरी

बैरिया थानान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय दलपतिपुर के रसोई घर के ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार के रात उसमें रखे दो सिलिंडर, दो स्टील की बाल्टियां, एक भगोना, एक कठौती व तीन बोरी खाद्यान्न चुरा ले गए.

सिद्धनाथ यादव इंटर कॉलेज की रखी गई आधार शिला

नितान्त दियरांचल में संसारटोला, जहां उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसी जगह पर बुधवार को इण्टर कॉलेज की आधारशिला रखी गई. क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पं. रवीन्द्र चौबे ने वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच यजमान बने विद्यालय के संस्थापक व प्रबन्धक कृष्णा यादव से आधार शिला रखवा कर पूजन अर्चन कराया.

खूनी रफ्तार ने ली बलिया के पांच मजदूरों की जान

तेज रफ्तार डीसीएम हाजीपुर गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही थी. गाजीपुर जनपद के कठवा मोड़ पुल से थोड़ा पहले लगे लोहे के बैरियर के ऊपर लगे लोहे के गाटर से ऊपर बैठे मजदूर टकरा गए. वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके झटके से मजदूर ताश के पत्ते की तरह दूर-दूर तक छिटक कर जा गिरे. इस हादसे में चार मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बीज और भूमि को शोधित करने का गुर सिखाया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश के क्रम में कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड बांसडीह के खेवसर प्राथमिक विद्यालय परिसर में कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी के प्रतिनिधि रणजीत चौधरी ने दीप जलाकर किया.

एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पुरानी कोट निवासी पप्पू गुप्त की धर्मपत्नी श्वेता गुप्ता ने एक साथ दो पुत्रों व एक पुत्री का जन्म दिया है. जच्चा के साथ तीनों बच्चे स्वस्थ हैं. एक साथ तीन बच्चों के जन्म से घर में खुशी का माहौल है.

मंदिर में खड़े होकर दिया भरोसा, तब टूटा अनशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा परिसर में एनएच 31 से अस्पताल तक लगभग 300 मीटर सड़क पुनर्निर्माण के लिए युवाओं द्वारा 72 घण्टे क्रमिक अनशन व उसके बाद 54 घण्टे बेमियादी अनशन के बाद मंगलवार की शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान पहुंचे.

तहसील दिवस पर सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी

बिल्थरारोड तहसील दिवस में विगह जमीन गांव की सैकड़ों महिलाओं ने कई माह से राशन न दिए जाने का कोटेदार पर आरोप लगते हुये तहसील पर प्रदर्शन किया. उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर के विरूद्ध नारेबाजी की. बाद में डीएम को पत्रक सौंप कर प्रभावी करवाई की गुहार लगाई.

मतदाता सूची सुधारने में सहयोग की अपील

विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2017 के आधार पर कराया जा रहा है. जिसका आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर, 2016 को किया जा चुका है.

पत्रकार की चोरी गई बाइक का कोई सुराग नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा की बैठक तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के आवास पर सोमवार को सम्पन्न हुई. बैठक में एक अक्टूबर को कोतवाली परिसर के मुख्य गेट के समीप पत्रकार पिन्टू सिंह की खड़ी बाइक की चोरी का पुलिस द्वारा अब तक खुलासा नहीं किये जाने पर आक्रोश जताया गया.

पूर्व विधायक सनातन पांडेय का अभिनंदन

ठाकुर जी के मन्दिर प्रांगण में पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर किराना तेल संघ द्वारा सोमवार की रात्रि में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर मंत्री सनातन पाण्डेय एवं नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नरायन सोनी की माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

मदर मैम को याद कर भाव विभोर हुए विद्यार्थी

सनफ्लावर पब्लिक पब्लिक स्कूल गढ़िया में विद्यालय की पूर्व निदेशिका ममता श्रीवास्तव की जयंती मदर मैम जयंती के रूप में मनायी गयी. विद्यालय परिवार ने ममता श्रीवास्तव के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्वलित किया.

दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए तीन मनबढ़

कोतवाली क्षेत्र के अमहर गांव स्थित पोस्ट आफिस के समीप कोचिंग पढ़ाने जा रही एक युवती को तीन युवकों ने सोमवार को मारपीट कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और भाग निकले.

रिजवी के स्वागत में सपाई हो गए दो फाड़

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जियायुद्दीन रिज़वी का प्रथम जनपद आगमन समाजवादी पार्टी की गुटबाज़ी को सतह पर ला दिया. बेल्थरा रोड के विधायक गोरख पासवान को जहां एक मंच पर चढ़ने से भी रोक दिया गया, वही बेल्थरा रोड से ही टिकट मांग रहे नेता का मंच से महिमा मंडन किया गया

जलालीपुर में अजगर ने उड़ाए होश

जलालीपुर स्थित खाद्यान्न गोदाम में अचानक निकले अजगर सांप को देख अफरा तफरी मच गई. बाद में ग्रामसभा चकखान के एक मजदूर ने उसे बोरे में पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक

विकासखंड नवानगर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की शाखा बलिया की सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें लखनऊ में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई तथा उसमें जान गंवा बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

गड़ही में उतराया मिला वृद्ध का शव

पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार चौहानपुरा गांव के बाहर गड़ही में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव उतराये मिलने से सनसनी फैल गई.

हादसे में गई सुखपुरा कॉलेज के कर्मचारी की जान

सोबईबांध इलाके में सोमवार की रात भीषण दुर्घटना में खरहाटार निवासी बेचू राम की मौत हो गई. बेचू राम सुखपुरा इण्टर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे.