रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित कटहुरा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात 8 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित कटहुरा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात 8 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली.
शुक्रवार को बीआरसी मुरलीछपरा की ओर से परिषदीय खेल -कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने दीप जलाकर किया. इसके बाद उपजिलाधिकारी ने मार्चपास्ट की सलामी ली.
ब्लाक मुख्यालय पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी रोजगार सेवकों ने तालाबन्दी रखा. किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को कार्यालय में घुसने नहीं दिया. बल्कि आज तो रोजगार सेवकों ने अपने मानदेय का ब्लाक एकाउन्टेन्ट, मनरेगा एकाउन्टेन्ट व सम्बन्धित अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग आठ लाख रुपये की घपलेबाजी का आरोप लगाया.
इलाके की सबसे व्यस्ततम सड़क बैरिया शहीद स्मारक मार्ग है. यह बैरिया से सुरेमनपुर तक है. इस पर साइकिल, पैदल, मोटरसाइकिल, टेम्पो व भारी वाहनों का दबाव बराबर बना रहता है. दुर्गा पूजा का मेला भी है. भीड़ और कई गुना बढ़नी है और बैरिया थाने के सामने सड़क पर दस ट्रकें व एक बस खड़ा कर दी गयी है.
सांसद भरत सिंह शुक्रवार को अपने नवकाटोला स्थित आवास पर चैपाल लगा कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं. सभी लोगों से व्यक्तिगत बात कर उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया.
नगरा मार्ग पर भड़ीकरा गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में कार व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे भांटी गांव निवासी सुधीर (30) व उनकी मां देवन्ती देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं
सोमवार को लगभग ग्यारह हजार की संख्या में अखंड दीपक जलाये गए. देश के कोने कोने से लोग आकर मां का दर्शन पूजन करते है, वर्ष भर मां के धाम में शादी, मुंडन, कीर्तन एवं रामायण का आयोजन होता रहता है. मां के दर्शन मात्र से ही मानव का कल्याण हो जाता है, रामनवमी के दिन मा के धाम पर विराट मेले का आयोजन किया जाता है
मां कष्टहरणी का दर्शन करने के पश्चात बक्सर जाते समय लक्ष्मण ने बाराचवर ब्लाक के उत्तर दिशा में रसड़ा के लखनेश्वरडीह नामक स्थान पर लखनेश्वर महादेव की स्थापना की थी, जो आज भी लखनेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है.
बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव निवासी किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. नतीजतन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात जिले के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया.
खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव में बुधवार की शाम धर्म स्थल पर भजन बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुस कर मारा पीटा.
बिहार राज्य के नाजीरगंज, सारण से परवल की लत्ती लेकर इलाहाबाद जा रहा डीसीएम बुधवार की रात गाजीपुर में दुर्घनाग्रस्त गया था, इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गयी थी. मृतकों में एक मजदूर बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उदईछपरा गांव निवासी विमला देवी पत्नी किशुन चौधरी थी, जिसका अंतिम संस्कार गाजीपुर में ही कर दिया गया
पकड़ी पुलिस ने सहुलाई के पूर्व प्रधान राकेश कुमार गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 क तथा 66 (ग) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
लंबे समय बाद इस वर्ष जेपी जयंती के दिन दशहरा है. यह अवसर शायद ही कभी आया हो, जब जेपी जयंती और विजया दशमी एक सांथ दस्तक दी हो. जेपी का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को दशहरे के दिन ही हुआ था. इस वर्ष सब कुछ सेम-सेम है. हालांकि सिताबदियारा में अभी तक इसको लेकर कोई हलचल नहीं है.
हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड गांव में बुधवार की रात दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया.
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की दो सदस्यीय सर्वे टीम बृहस्पतिवार को बलिया पहुंची. टीम ने सांसद भरत सिंह के साथ बलिया की पौराणिक स्थलों का निरीक्षण किया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में बुधवार की रात अशोक गोंड़ के दरवाजे पर रखी गुमटी का ताला तोड़कर एक हजार नगदी समेत दस हजार के समान पर किसी मनबढ़ ने हाथ फेर दिया.
सनफ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दशहरा के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने महिषासुर वध एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया.
कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक एवम् प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.