सिद्धाश्रम बक्सर जाते वक्त राम ने किया कष्टहरणी का दर्शन

त्रेतायुग में भगवान राम, लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ अयोध्या से सिद्धाश्रम बक्सर जाते समय यहां पर रूक कर मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन किए थे. उसके पश्चात कामेश्वर नाथ धाम कारो जो बलिया एवं गाजीपुर के सीमा पर स्थित है, वहां पहुंचने का प्रमाण है.

दैहिक-दैविक-भौतिक सब ताप हरती हैं मां कष्टहरणी

गाजीपुर जनपद में मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीनपुर थाने के समीप मां कष्टहरणी देवी का धाम आस्था, श्रद्धा व विश्वास से सराबोर अपनी पहचान बनाये हुए है. सदैव अपनें भक्तों के कष्टों को हरने वाली देवी मां का नाम ही है मां कष्टहरणी. जिन्हें दया की सागर, ममतामयी, करूणामयी आदि रूपों की देवी भी कहा जाता है.

सुदिष्टपुरी में पांच पदों के लिए दस नामांकन

श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज, सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री व संकाय प्रतिनिधि कुल पांच पदों के लिए दस उम्मीदवारों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया.

कोरा आश्वासन नहीं, पूरा भुगतान चाहिए – रोजगार सेवक

बैरिया ब्लाक पर रोजगार सेवकों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी तालाबन्दी कर काली पट्टी बांध दिन भर धरना दिया. उनका कहना था कि सरकार अन्य सभी काम कर रही है, लेकिन रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान 18 महीने से रोक कर उनका उत्पीड़न कर रही है.

भूड़ाडीह गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट

खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक पक्ष के नौ लोग गंभीर रूप से घायल

डीसीएम की चपेट में आया युवक घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा चट्टी पर बुधवार की दोपहर डीसीएम के धक्के से बाइक सवार नगर के पुरानी मस्जिद निवासी आफताब अहमद (20) गम्भीर रूप से घायल हो गया.

अठिलापुरा चट्टी पर मोबाइल दुकान में लगी आग

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा चट्टी पर बुधवार की सुबह विद्युत शार्ट सर्किट से एक मोबाइल व कम्प्यूटर की दुकान में आग लग गयी. दुकान में रखे दो कम्प्यूटर प्रिन्टर, दस हजार नगद, पांच हजार का विभिन्न कम्पनियो के रिचार्ज कूपन सहित अनेक सामान जल कर राख हो गये.

जन कल्याणकारी योजनाओं पर चौपाल

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने सरकार की उपलब्धियो में जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाजवादी पेंशन वृद्धा पेंशन आवास की सूची नगर पालिका को भेजने को कहा. एक एक कर लोगों की समस्यायें को सुना तथा समस्याओ का समाधान जल्द से जल्द निपटाने को कहा

डिप्लोमा इंजीनियरों ने बंद किया निर्माण कार्य

डिप्लोमा इंजीनियरों ने नहरे बंद कर दी है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. सड़कों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. नदियों पर बाढ़ निरोधक कार्यों का सर्वे कार्य बंद कर दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य ठप है. इस तरह से इनके हड़ताल के कारण समस्त विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं .

मतदान करना हक ही नहीं, जिम्मेदारी भी – डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि मतदान करना सबका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. मतदान करके ही हम लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं.

मानसिक रुग्ण व निराश्रितों के लिए आश्रय केंद्र

जनपद के समस्त विकलांग जन विकास विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा जनपद में मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित विकलांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में जमा करें.

अब 13 अक्टूबर को होगा विसर्जन

पीस कमेटी सिकंदरपुर की पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई बैठक में जहां मोहर्रम और दुर्गा पूजा के त्यौहारों को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया गया, वही दोनों समुदायों की आपसी पहल पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन 12 अक्टूबर की बजाय 13 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया.

छाया रहा पूर्वांचल राज्य स्थापना का मसला

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के खेजुरी में आयोजित भासपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां पूर्वांचल राज्य के स्थापना का मुद्दा छाया रहा, वहीं आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा भासपा गठबंधन की सरकार बनाने हेतु कमरकस लेने की कार्यकर्ताओं से अपील की गई.

कमलाकर मिश्र जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज, मुरारपट्टी, लालगंज में कमलाकर मिश्र स्मृति संस्थान के तत्वावधान में उनकी 89वीं जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

खेल कूद में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया. न्याय पंचायत संसाधन केंद्र अखार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने किया.

कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को किया सम्मानित

न्यायपंचायत बसारिकपाह की क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय सनाथ पांडेय के छपरा परिसर में आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने परिषदीय विद्यालयों में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिता की सराहना की.

साक्षात माता के समान होती हैं कन्याएं

नवरात्र में शक्ति स्वरूपा मां भगवती के आराधना का तो महत्व है ही. इस दौरान कन्या पूजन का महत्व भी कम नहीं होता है. धर्म ग्रन्थों में कुमारी पूजा को नवरात्र का अनिवार्य अंग कहा गया है. यही नहीं, इस दरम्यान पूजी जाने वाली कन्याओं को देवी का प्रतीक बताया गया है.

तो अब उठाइए जगन्नाथपुरी की यात्रा का लुत्फ

उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेलवे के उपक्रम इण्डियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) के सहयोग से जगन्नाथपुरी एवं भुवनेश्वर (उडीसा) की निःशुल्क तीर्थ यात्रा शासकीय व्यय पर करायी जाएगी.