बीते पांच साल से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के ही प्रागंण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है. आज तक पूरा नहीं हुआ. इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है
बीते पांच साल से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के ही प्रागंण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है. आज तक पूरा नहीं हुआ. इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है
रसड़ा नगर के कोटवारी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात्रि नौ बजे एक बोरे में चोरी की मोटरसाइकिल के समान के साथ पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों से चोरी गयी मोटरसाइकिल का सुराग भी पुलिस के हाथ लगा है, जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. तीनों युवको को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
जिसका डर था वही हुआ. अपनी कार्यशैली से जनता के चहेते और रसूखदार नेताओं एवं विभाग के लिए भी सिर दर्द बन चुके पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी का आखिरकार जनपद से रवानगी की टिकट मिल ही गया.
बैरिया फीडर से दो शिफ्ट में 14 घंटे होगी विद्युत आपूर्ति. दिन में दस से पांच और रात को भी दस से पांच बजे तक होगी विद्युत आपूर्ति. ऐसा कहना है समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह का.
सीडीपीओ अमरनाथ चैरसिया को चिलकहर ब्लाक व शहर क्षेत्र में, पल्लव यादव को रसड़ा व बेरूआरबारी में, शीला देवी को सोहांव व रेवती में, सुरेन्द्र सिंह यादव को गड़वार व सीयर में क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है. सीडीपीओ सरस्वती शाख्या को नगरा व दुबहड़ ब्लाक में, पूनम सिंह को हनुमानगंज व मुरलीछपरा में, मालती देवी को नवानगर व बैरिया में, तारा सिंह को बेलहरी व बांसडीह में, नीलम राय को मनियर ब्लाक में तथा सुशीला देवी को पन्दह ब्लाक में जांच करने को कहा गया है.
शैक्षिक वर्ष 2016-17 में कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गये आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों का शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि शासन द्वारा बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दी गयी है.
16 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर. श्यामा आई केयर, शिवपुर, वाराणसी एवं रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के संयुक्त तत्वावधान में तथा फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के सहयोग से दिनांक 16 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से गड़वार ब्लॉक कैंपस में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है.
कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका दोनों वर्ग में एनपीआरसी अखार विजेता व आमघाट उपविजेता रहा. उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में एनपीआरसी जमुआ विजेता व अखार उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में एनपीआरसी सहरसपाली विजेता व डुमरी की टीम उपविजेता रही.
उज्जवला योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पीपरपाती, बिशुनपुरा, हरपुर में निशुल्क गैस का वितरण सांसद भरत सिंह ने किया. रघुनाथपुर में 25, बिशुनपुरा में 40 एवं हरपुर में 60 महिलाओं में उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया.
आईआईटी रुड़की से पासआउट वैभव कृष्ण का जन्म 12 दिसम्बर 1983 को पश्चिमी यूपी के बड़ौत (बागपत) में हुआ था. उनके पिता केके शर्मा पेशे से चिकित्सक हैं. वैभव रुड़की से पासआउट होने के बाद संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में बैठे. फर्स्ट एटेम्पट में ही 2009 में वे आईपीएस चुने गए. यूपी में 2010 काडर मिला.
बेलहरी ब्लाक के बबुआपुर कठही में दुर्गा पूजन के उपलक्ष्य में युवक मंगल दल के युवकों द्वारा हर साल की भांति बृहस्पतिवार को नाटक का मंचन किया गया और भव्य जुलूस निकाला गया.
शुक्रवार को ग्रामसभा लक्ष्मीपुर ब्लाक मुरलीछपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में स्वच्छ भारत (ग्रामीण) मिशन की बैठक ग्राम प्रधान चुनमुन राम की अध्यक्षता में की गई.
बीते माह बैरिया व रानीगंज में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाते समय किए गए तोड़ फोड़ के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र आन्दोलन करेंगे.
महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलनछपरा के प्रबंधक बब्बन सिंह रघुबंशी व प्रधान लिपिक श्रवण कुमार सिंह के खिलाफ दोकटी पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. इन पर कॉलेज का कार्यवाही रजिस्टर अपने पास रखना तथा कूटरचित तरीके से हेरा-फेरी कर सरकारी सम्पत्ति का उपयोग निजी कार्य में प्रयोग करने का आरोप है
मनरेगा योजनान्तर्गत मजदूरों से कार्य कराकर उनके भुगतान के नाम पर ग्राम प्रधानों को मजदूरों से नजर बचा कर चलना पड़ रहा है. वजह 11 जुलाई के बाद से मनरेगा मजदूरों के खाते में उनके मजदूरी का पैसा आया ही नहीं है. जबकि इस बीच के दौरान जन्माष्टमी, रक्षाबन्धन, अनन्त चतुर्दशी, जिउतिया, तीज, नवरात्रि, दशहरा जैसे पर्व आए, जिनमें आम परिवारों का खर्च बढ़ जाता है.
बैरिया ब्लाक मुख्यालय पर 14वें दिन भी रोजगार सेवकों का आन्दोलन जारी रहा. उनके समर्थन में जिले भर के रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारी बैरिया पहुंच कर उनके साथ धरना पर बैठे. यहां के रोजगार सेवकों का मानदेय विगत 18 माह से लम्बित पड़ा है. इस मांग को लेकर 14 दिन से रोजगार सेवक ब्लाक के कार्यालय पर ताला बन्द कर दरी बिछाकर धरना पर सुबह से शाम तक बैठ रहे हैं.
सिकंदरपुर- बेल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे हल्दीरामपुर गांव के ढुकु ढाला के समीप तेज रफ़्तार से जा रही मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया. एक की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने मऊ रेफर कर दिया
नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया (परसिया) के सिवान में शुक्रवार को सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. इसकी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गौवापार निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सरतेज यादव का भतीजे के रूप में हुई.
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ, बलिया की एक आवश्यक बैठक आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया पर 21 अक्टूबर को होगी.