साठोत्तरी दशक में पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को अपनी कहानियों में उकेरनेवाले हमारे समय के वरिष्ठ कथाकार, कवि दूधनाथ सिंह जी को उनके अस्सीवीं सालगिरह की अनंत व अशेष मंगलकामनाएं!
साठोत्तरी दशक में पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को अपनी कहानियों में उकेरनेवाले हमारे समय के वरिष्ठ कथाकार, कवि दूधनाथ सिंह जी को उनके अस्सीवीं सालगिरह की अनंत व अशेष मंगलकामनाएं!
रेवती नगर तथा भोपालपुर से जय गुरु देव के समागम में शामिल होने गए जत्था में से वाराणसी के राजघाट पुल पर हुई भगदड़ में नगर की सुगिया देवी पत्नी स्व.केदार यादव (60) की मृत्यु भीड़ में कुचलने के कारण मौके पर ही हो गई. इसके अलावा भोपाल पुर गांव की कौशल्या देवी पत्नी योगेन्द्र यादव घायल हो गयी.
श्यामा आई केयर शिवपुर, वाराणसी एवं रोटरी क्लब वाराणसी (नॉर्थ) के संयुक्त तत्वावधान में फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी के सौजन्य से गड़वार ब्लाक कैम्पस में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रविवार सुबह से ही हजारों की संख्या मे भीड़ जुटनी शुरू हो गई. वाराणसी के जाने माने अस्पतालों एंव बीएचयू के चिकित्सकों के आने की सूचना पाकर आयोजकों के अनुमान से काफी अधिक भीड़ एकत्रिक हो गई.
शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कला तथा मेहंदी प्रतियोगिता रविवार को दयानन्द विद्या मन्दिर में सम्पन्न हुआ. इसमें ओम प्रकाश वर्मा, गरिमा पाण्डेय आदि मौजूद रही.
रविवार को जिला स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में बालेश्वर घाट स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन धूम-धाम से किया गया. इस मौके पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया गया. पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया.
चितबड़ागांव के यमुना राम मेमोरियल कॉलेज परिसर में रविवार को कोपाचिट समाजवादी पार्टी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की भारी भीड़ उमड़ी थी. मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव रहे.
कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर पन्द्रह हजार नगदी समेत एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया. पीड़िता ने जब शनिवार की शाम रिश्तेदारी से आने पर ताला दूसरा लगा तथा समान बिखरा देखा तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी . सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.
एक पखवारे के अन्दर ही बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर व बैरिया डाक बंगला रोड से चोरी गई दो मोटरसाइकिलों समेत उसके चोरों को बैरिया पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया.
श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी मे छात्रसंघ चुनाव के लिये मतदान सोमवार को है. चुनाव सम्पन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस बार के चुनाव में 671 छात्राएं व 1156 छात्र अर्थात कुल 1827 छात्र मतदाता 4 पदों के लिए मतदान करेंगे.
गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय साहू महासभा के नवानगर ब्लाक ईकाई एवं नगर पंचायत सिकंदरपुर ईकाई के स्वजातीय लोगों का बैठक का आयोजन किया गया.
गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी के समीप दो कमाण्डर जीपों की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने दो की स्थिति गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य संघ के तत्वावधान में क्षेत्र के सीसोटार गांव में संत गणीनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. गणीनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत गणीनाथ के चित्र पर मौजूद लोगों द्वारा पुष्पार्चन व मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता माधव प्रसाद गुप्त द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ.
गाजीपुर-हाजीपुर एनएच के फोर लेन के बारे में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह व जियाउद्दीन रिजवी के प्रतिनिधि मदन राय ने सवाल किया. इसकी प्रगति के बाबत जानकारी लेनी चाही. इस पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि अभी एनएच के अधिकारी सर्वे के लिए आएंगे उसके बाद ही कुछ कार्रवाई होगी.
शहर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने फरियादियों की समस्याओं को सुना. उन्होंने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण के तरीके भी समझाये. इस अवसर पर आए चारों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया.
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती एलपीएस इंस्टिट्यूट के प्रांगण में मनाया गया. इस मौके पर संस्था के निदेशक संतोष शर्मा ने कहा कि डॉ. कलाम को बच्चों से अधिक लगाव था. उन्होंने अपने जीवन में अनेक महारत हासिल कर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ा.
जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के स्थानान्तरण के विरोध में छात्रों व व्यापारियों ने छात्रनेता व समाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर उप्र शासन का पूतला फूंक आक्रोश जताया. क्रुद्ध लोगों ने श्री चौधरी को वापस बुलाए जाने तक आन्दोलन जारी रखने का शंखनाद किया
जीजीआईसी स्कूल में अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया गया. सेवायोजन कार्यालय के सौजन्य से आयोजित इस सेमिनार में बालिकाओं को सफलता के जरूरी टिप्स दिए गए.
गड़वार थाना क्षेत्र स्थानीय कस्बा के ईदगाह के पास स्थित एक नर्सिंग होम में बच्चेदानी के आपरेशन के छह दिन बाद शनिवार को तड़के महिला की मौत हो गई. इस बात से गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ दोषी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए शव को रोके रखा.
निकटवर्ती रानीगंज बाजार में शनिवार को बाजार के आराध्य योगीबाबा का वार्षिक यज्ञ सम्पन्न हुआ. अहले सुबह हवन पूजन के उपरान्त आगन्तुक साधु महात्माओं को परम्परागत तरीके से अंगवस्त्रम व दक्षिणा प्रदान करने के बाद भण्डारा व प्रसाद वितरण का कार्य शुरू हुआ.
रेवती थाना क्षेत्र के रेवती-पचरूखिया मार्ग पर चौबेछपरा सरकारी ट्यूबवेल के समीप मक्के खेत में शनिवार की सुबह एक युवती की गला रेत कर हत्या की हुई लाश मिली. सुबह-सुबह रामाराय वर्मा के मक्के खेत में कुछ ग्रामीणों ने एक युवती की लाश देखते ही खुसर फुसर करना शुरू कर दिया. किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी. सूचना मिलते ही सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दुबे व थानाध्यक्ष रेवती मौके पर पहुंच गए.