Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ट्रांसफॉर्मर आईसीयू में, सिकंदरपुर में बिन बिजली सब सून
  • Uncategorised

ट्रांसफॉर्मर आईसीयू में, सिकंदरपुर में बिन बिजली सब सून

बिजली इन्सान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है. अगर एक दिन बिजली न मिले तो लगता है दिनचर्या थम सी जाती है. जब एक दिन की यह स्थिति है तो फिर आप सोचिये कि जहां पर महीनों- महीनों बिजली नहीं मिलती है उस इलाके के लोगों का क्या होता होगा? आइये आज आपको एक ऐसे इलाके से रूबरू करवाते हैं, जहां बिजली महीनों से नहीं आ रही है.
News Desk 28 October, 2016 1 minute read
transformer_sikandarpur

सिकन्दरपुर (बलिया)  से संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAबिजली इन्सान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है. अगर एक दिन बिजली न मिले तो लगता है दिनचर्या थम सी जाती है. जब एक दिन की यह स्थिति है तो फिर आप सोचिये कि जहां पर महीनों- महीनों बिजली नहीं मिलती है उस इलाके के लोगों का क्या होता होगा? आइये आज आपको एक ऐसे इलाके से रूबरू करवाते हैं, जहां बिजली महीनों से नहीं आ रही है. जो लोग धन से मजबूत हैं, वे तो जेनरेटर से काम चला भी लेते हैं. मगर गरीबों का क्या साहेब, वे तो अमीरों की हवेली से छन कर आने वाली रोशनी को ही अपनी किस्मत मान अपना काम चला रहे हैं.

transformer_sikandarpur_1

वर्तमान में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाला बलिया जनपद का सबसे विकसित टाउन अगर किसी को कहा जाएगा तो वह शायद सिकंदरपुर ही होगा, जो समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी का क्षेत्र भी है. जहां विकास के बड़े बड़े दावे किए जा रहें हैं, जो आदर्श नगर पंचायत का तगमा भी लिया हुआ है. उसी विकसित आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के बस स्टेशन से मेन मार्केट और सेन्ट्रल बैंक तक के निवासी एवं दुकानदारों को ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण महीनो से अंधेरे में रहना पड़ रहा है.

मोहल्ले वासियों एवं दुकानदारों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर जल जाता है तो उसे लगने में महीनों लग जाते हैं और हर दस दिन के अंदर या लगने के तुरंत बाद ही ट्रांसफार्मर जल जाता है. महीने में चार बार ट्रांसफॉर्मर लगा है और लगने के तुरन्त बाद जल जाता है, और बार बार जलने के बाद भी सम्बंधित विभाग कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कानों पर जू भी नहीं रेंग रहा है. यदि लोड अधिक होने से बार बार ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है तो उसकी क्षमता बढ़ा दिया जाए.  वहीं अचम्भे की बात यह भी है कि अभी तक किसी नेता अथवा जनप्रतिनिधि ने इस सम्बन्ध में कुछ कभी सोचा ही नहीं. कुछ नेता और जनप्रतिनिधि तो सोशल मीडिया के इतने मुरीद हैं कि जरा जरा बात की फोटो सोशल साइटों पर पेस्ट करने से नहीं चूक रहे हैं. जनता की के समस्याएं ठेंगे पर रख वाहवाही बटोरने में लगे हैं. वही बिजली के लिए तरसते लोगों को इंतज़ार अब आने वाले चुनावो का है. क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इस चुनाव का हम लोग बहिष्कार करेंगे. जब किसी जन प्रतिनिधि को हमारी समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो फिर हम अपना वोट देकर उनको अपना जनप्रतिनिधि क्यों चुने?

जब हमने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय अभियंता से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने रटा रटाया जवाब देते हुए कहा कि हमने ट्रांसफॉर्मर डिमांड भेज दी है. अब जब आगे से ट्रांसफॉर्मर आएगा तभी तो हम लगवा पाएंगे. मगर जब उनसे हमने पूछा कि साहब जब लोड की अधिकता के कारण बार बार ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है तो आप क्यों नहीं लोड बढ़ाने का प्रस्ताव विभाग को देते हैं इस पर उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि बड़े साहेब इस पर विचार कर रहे हैं. वाह रे बड़े साहब! वाह रे नेता जी लोग! आप अब आइये मैदान में जनता इन्तजार कर रही है.

Tags: बिजली मंत्री रिजवी सप्लाई ठप सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे कोटेदार
Next: खो-खो में हनुमानगंज व पीटी में बेलहरी का जलवा

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.