लोहिया समग्र ग्राम योजना के लिए नोडेल अधिकारी नामित

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत चयनित वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2015-16 तथा 2016-17 हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिया है कि शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की निर्धारित चेक प्वाइंट पर समीक्षा/स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें.

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवंबर को

12 नवम्बर, 2016 को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा.

सुपर नाइंटी स्कूलों में लगेंगे वाटर प्यूरिफायर

‘सुपर नाइंटी‘ स्कूल के प्रधानाध्यापकों की कार्यशैली पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने न सिर्फ चर्चा किया, बल्कि इन विद्यालयों पर एक-एक वाटर प्यूरिफायर भी प्रदान किया. यही नहीं, बीएसए ने भरोसा दिलाया कि इन विद्यालयों पर प्रार्थना के लिए लाउडस्पीकर जल्द उपलब्ध कराया जायेगा.

व्रत और पर्व हमारी थाती हैं – नारद राय

व्रत और पर्व हमे अपने मूल की पहचान देते हैं. ऐसा कहना है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारद राय का. श्री राय श्री रामजानकी मन्दिर खोरीपाकर के प्रांगण में शरदोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम काशुभारम्भ कराते हुए ये बातें कही.

मैरीटार में भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन केडी सिंह आईटीआई मैरीटार के प्रांगण में सोमवार को हुआ. सम्मेलन की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रशाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया.

बिरहा ने किया मंत्र मुग्ध, पूरी रात जमे रहे लोग

शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी गांव में रविवार के रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें दो गायकों के बिरहा का मुकाबला हुआ. सैकड़ों लोगों ने पूरी रात बिरहा का आनंद उठाया.

छेड़खानी करना पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

नगरा थाना क्षेत्र के एक समीपवर्ती गांव मे स्कूल आती जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा साबित हुआ. एक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रमेश राम के विरुद्ध छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

डिप्लोमा इंजीनियर निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकालने का फैसला किया है. सोमवार को लोक निर्माण विभाग के परिसर में इंजीनियर मनोज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में सभा हुई.

सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया.

कोटेदार के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई

तहसील कोटेदार संघ सिकंदरपुर की एक बैठक डाकबंगला प्रांगण में हुई इसमें कोटेदारों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान पर बल दिया गया.

कांग्रेसियों ने किया संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत

कांग्रेस द्वारा निकाले गए राहुल संदेश यात्रा का रविवार को देर शाम बस स्टेशन चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिहार के विधायक व पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को दिशा देता है. संदेश यात्रा के उद्देश्यों के बारे में चर्चा किया.

जन अधिकार मंच का विस्तार पर जोर

जन अधिकार मंच विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक डाकबंगला प्रांगण में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद मंच से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने व उसके विस्तार हेतु गांवों के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया. मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बालजीत कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते हैं.

बजरंग कॉलेज में चार पदों के लिए 16 नामांकन

श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम छात्रसंघ चुनाव के लिए कला संकाय को छोड़ चार पदों के लिए कुल 16 छात्रों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें अध्यक्ष पद के पांच, उपाध्यक्ष व महामंत्री के 4 -4 व पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी शामिल हैं.

मथुरा महाविद्यालय में भी गाजे बाजे के साथ नामांकन

मथुरा महाविद्यालय, रसड़ा के छात्र संघ चुनाव का नामांकन काफी गहमा गहमी के बीच सोमवार सम्पन्न हुआ. कुल चार पदों के लिए पन्द्रह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा.

टीडी कॉलेज के दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष

बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में नामांकन के दौरान दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए. सड़क पर सभा कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा. हिंसक संघर्ष पर आमादा छात्रों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भांजी. इस वारदात में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है. इनमें से एक की हालत गंभीर है

नंदकिशोर बने सतीशचंद्र महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष

सतीश चंद्र महाविद्यालय के छात्र संघ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित होने के बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

अभिषेक बने कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष

बलिया शहर क्षेत्र में स्थित कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया. अभिषेक कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार यादव को 39 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. नतीजतन अभिषेक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए.

सुदिष्टपुरी में अभिजीत अध्यक्ष व अमित महामन्त्री चुने गए

श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में सोमवार को गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुए छात्र संघ के चुनाव में अभिजीत तिवारी अध्यक्ष व अमित कुमार महामन्त्री चुने गए. उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार चौधरी व पुस्तकालय मन्त्री पद पर सुधीर कुमार यादव विजयी रहे. वही संकाय प्रतिनिधि पर पर अमित कुमार रंजन निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए.

सुदिष्टपुरी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

बैरिया (बलिया)। श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार को शुरू हो चुका है. आइए बोलती तसवीरों की जुबाऩी जानते हैं टटका आंखों देखा हाल इसे भी पढ़ें – सुदिष्टपुरी …

बलिया की गुहार ले मनोज सिंह पहुंचे शिवपाल के द्वार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह के चितबड़ागांव आगमन पर जिला महासचिव मनोज सिेह ने बलिया के बेहतरी के लिए विकास के क्रम में बलियावासियों की अपेक्षाओं वाली फाइल रखी. उनकी मुख्य मांग है कि जिले को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसे इब्राहिमपट्टी पावर प्लांट से जोड़ा जाए.