सिकंदरपुर में पूजा पंडालों में बैठाई गई प्रतिमाओं को गुरुवार को देर शाम पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित करने के साथ ही यहां पूजनोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
सिकंदरपुर में पूजा पंडालों में बैठाई गई प्रतिमाओं को गुरुवार को देर शाम पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित करने के साथ ही यहां पूजनोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
जुलूस में शामिल खुराफाती युवकों ने गंधी मोहल्ला स्थित धर्म स्थल के समीप खंभे पर बांधे गए झंडे को फाड़ कर नाली में फेंक दिया. इस वजह से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के नगर में भ्रमण के दौरान दो समुदायों में अचानक तनाव पैदा हो गया. बाद में पुलिस ने समुदाय विशेष के आक्रोशित युवकों को समझा बुझाकर शांत करवाया.
सिकंदरपुर के इमाम चौक पर दसवीं के सुबह बैठाई गई ताजियों को बुधवार को कर्बला में ठंडा करने के साथ मातमी पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है.
दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़हरा गांव में बुधवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा मोहर्रम की ताजिया को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को भी दोनों संप्रदायों में तनाव बना रहा. वैसे भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में है.
उभावं थाना क्षेत्र के करनी गांव में बुधवार की रात 8 बजे आर्केस्टा के लिए टेन्ट लगाते समय लोहे का पाइप हाई टेन्शन तार से छू जाने के चलते एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दुर्गा विसर्जन जुलूस में अचानक हुए बवाल एवं फायरिंग में घायल तीन युवकों को जिलाचिकित्सालय द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया. पेट में गोली लगने से घायल एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पैर में गोली लगने व सिर में चोट लगने से घायल दो अन्य युवकों का उपचार भी वाराणसी में चल रहा है.
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीसीडी) एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्यान्वयन से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार होने के अलावा उपभोक्ताओं की सुरक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी.
राज्य सरकार यदि केंद्र सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरतती है, सलीके से निर्धारित अवधि के अंदर केंद्र द्वारा मुहैया करवाये गए धन का उपयोग नहीं करती है, तो केंद्र सरकार सहायता राशि रोक देगी. ऐसा कहना है केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल का.
दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में ताजिया कमेटी और दुर्गा पूजा कमेटी के आमने सामने आ जाने के कारण दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बन गयी थी. हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों कमेटियों से अलग अलग वार्ता कर मूर्ति का विसर्जन करवा दिया. वहीं ताजियादारो से भी ताजिया उठाकर त्योहार मनाने की बात कही.
रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के समीप मंगलवार की रात दो बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान ट्रक का धक्का लगने से मूर्ति सहित ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया
रसड़ा नगर के हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के समीप दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान ईंट पत्थर चलने से दो लोग घायल हो गए. इस घटना से भगदड़ मच गई. सभी समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं जहां थी, वहीं पर रोक दिया. शासन प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में समिति के कार्यकर्ता कोतवाली आ धमके तथा पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर स्थित स्थानीय कार्यालय के मनोरंजन हाल में संपन्न हुआ. इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का मुद्दा छाया रहा.
रानीगंज में बड़ी दुर्गाजी का विसर्जन जुलूस नाचते गाते, जयकारा लगाते निकल चुका है. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज, भीखाछपरा, भरतछपरा, कोटवा का ताजिया जुलूस निर्धारित समय से पहले निकला.
सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. किसी तरह से ताजिया को उपजिलाधिकारी ने रवाना कराया, तभी कदम रसूल चौक में रखी जाने वाली सूबे की सबसे उंची ताजिया ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण का शिकार हो गई.
बुधवार को बलिया के फ्रीडम फ्लेवर वाले रानीगंज के दुर्गोत्सव ने फिर कर दिया दंग. या हुसैन की मातमी गूंज के बीच मां दुर्गे के जयकारे लगे. खास बात यह भी है कि ताजिया के साथ चल रहे हरे ध्वज के बीच तिरंगा भी बड़े शान से लहराता दिखा. सच पूछिए तो यह भी एक किस्म की क्रांति ही है
भाजपा नवानगर, खरीद व पंदह मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बूथ, सेक्टर व अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों की 17 अक्टूबर को होने वाली यहां बैठक की सफलता के लिए तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.
मुस्तफाबाद निवासी मोना पत्नी जितेंद्र की रविवार को हुई मौत के मामले में सिकंदरपुर पुलिस ने उसके ससुर राजमंगल के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है.
बेल्थरा मार्ग पर माल्दह चट्टी के समीप मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.