Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मेधावी छात्र सम्मानित, उत्कर्ष संदेश का विमोचन
  • जिला जवार

मेधावी छात्र सम्मानित, उत्कर्ष संदेश का विमोचन

बापू भवन में छात्र सहायता समिति की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. बापू भवन में इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि विकास की सारी जिम्मेदारी आधी आबादी केवल महिलाओं पर नहीं सौंपी जानी चाहिए.
News Desk 15 November, 2016 1 minute read
chara_samman

बलिया।  बापू भवन में छात्र सहायता समिति की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. बापू भवन में इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि विकास की सारी जिम्मेदारी आधी आबादी केवल महिलाओं पर नहीं सौंपी जानी चाहिए.

chara_samman_1

श्री शेखर बोले कि सारी जिम्मेदारी क्या लड़कियों की है? लड़कों की कोई जिम्मेदारी नहीं है. लिंगभेद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियां बखूबी अपनी जिम्मेदारियां समझती हैं और बालक बालिकाओं में भेद नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मेरी दो बेटियां हैं. लोग कहते हैं कि एक बेटा भी होना चाहिए, परंतु मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता. उन्होंने 500 और 1000 के नोट बंद करने के प्रधानमंत्री के निर्णय पर कहा कि इससे काला धन बंद होने वाला नहीं है.

मंच पर बैठे नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों से कहा कि क्या आगे विकास के लिए धन नहीं आएगा ? और विकास के लिए आए धन पर क्या कोई कमीशन नहीं लेगा और कमीशन लेता है तो क्या वह काला धन नहीं है . इस पर सभी ने ताली बजाकर के उनका स्वागत किया. लड़कियों के लिए छात्र सहायता समिति की ओर से किए गए प्रयास की उन्होंने सराहना की. बतौर विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य एक ही शिक्षा के दो पहलू हैं. जनपद के कोने-कोने से प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित करने के लिए उन्होंने छात्र सहायता समिति को बधाई दी.

अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने जननी सुरक्षा योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं पर प्रकाश डाला. नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि कार्यक्रम में लड़कियों की उपस्थिति समाज में आधी आबादी के उत्थान को साबित करता है. नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि बलिया हमेशा समाज एवं देश को दिशा देने का कार्य किया है. विद्वता के क्षेत्र में बलिया का गौरवशाली इतिहास रहा है . किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मांधाता सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं धैर्यवान, चिंतनशील एवं गंभीर बनें. सतीश चंद्र महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश का भविष्य हैं . इन्हीं के बदौलत समाज का नवनिर्माण होगा.

पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को ऊंचाई पर ले जा सकता है. उत्कर्ष संदेश पत्रिका का हुआ विमोचन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से छात्र सहायता समिति बलिया की ओर से प्रकाशित उत्कर्ष संदेश पत्रिका का विमोचन किया. समित के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष राकेश कुमार आनंद महामंत्री, धनंजय सिंह कोषाध्यक्ष, संजय कुमार वर्मा उपमंत्री, दीपक कुमार जायसवाल संयुक्त मंत्री, मनोज शाह संगठन मंत्री, विक्रम कुमार कसेरा मीडिया प्रभारी, संतोष सिंह, चंदन सिंह, जीत सिंह, भानु प्रकाश वर्मा, राहुल सिंह चंदेल, अजय साहनी ,कौशल कुमार सिंह, संजीव वर्मा, संतोष कुमार सिंह, अतुल सिंह, प्रकाश धीरज सिंह, विजय वर्मा, संजय मिश्रा, विष्णु कांत मिश्रा, कमलेश सिंह, शंकर प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया.

Tags: बापू भवन सांसद

Post navigation

Previous: भासपा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक
Next: यज्ञ के लिए दौलत नहीं, भगवान की कृपा ही पर्याप्त है

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.