Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • नोडल अधिकारी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
  • Uncategorised

नोडल अधिकारी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

अग्निशमन केंद्र बैरिया की गुणवत्ता की होगी जांच, ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस
General Desk 21 December, 2018

एक्सईएन जल निगम को चेतावनी, खुद के प्रोजेक्ट की नहीं थी जानकारी

अग्निशमन केंद्र बैरिया की गुणवत्ता की होगी जांच, ठेकेदारों को जारी होगी नोटिस

बलिया। नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की. नगर में ठोस कूड़ा प्रबंधन की प्रगति की जानकारी नहीं होने पर एक्सईएन जल निगम अरविंद कुमार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए. बैठक से गायब डीआईओएस का स्पष्टीकरण तलब किया. विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना में जिले के काफी पीछे होने पर विद्युत अभियंताओं को सचेत किया कि समय से लक्ष्य पूरा करें. बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में देरी नहीं हो. अग्निशमन केंद्र बैरिया की गुणवत्ता की जांच कराने के भी निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग में निर्माणाधीन कार्यों में विलंब पर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने को कहा.
उन्होंने कहा कि विकास व निर्माण कार्य के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए. सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी वास्तविक पात्र लोगों को दिलाया जाए. विशेष जोर देकर कहा कि कार्य धरातल पर स्पष्ट नजर आना चाहिए.

निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर अधिकारियों को फटकार

नोडल अधिकारी ने अपने पिछले भ्रमण में दिये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति सम्बन्धी पूछताछ की. सही सटीक जानकारी नहीं दे पाने पर दो एसडीएम समेत कुछ अधिकारियों को फटकार भी लगाई. नोडल अधिकारी ने कहा, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आदेश का अनुपालन नहीं करे उसके खिलाफ हर हाल में कार्यवाई हो.

पूरी हो चुकी परियोजनाएं हैण्डओवर हो

नोडल अधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हो, उसे सम्बन्धित विभाग को तत्काल हैण्डओवर किया जाए. यह ध्यान रहे कि सभी कार्य मानक व समय सीमा के अन्दर पूरा हुआ हो. छितौनी पेयजल योजना के संचालन की वास्तविक जानकारी के लिए एसडीएम बांसडीह को मौके पर भेजा तो वह बन्द मिली. उसके सम्बन्ध में एसडीएम को लिखित रुप से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.

अतिक्रमण पर दिखे सख्त

नोडल अधिकारी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका के अधिकारी तत्काल बैठक करके शहर से अवैध अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें. बिल्डिंग मैटेरियल सामान सड़क तक फैलाने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतने को कहा. शिक्षा व्यवस्था में भी अपेक्षित सुधार और एमडीएम का संचालन ठीक ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. लोगों की सुविधा के दृष्टिगत वाहन स्टैंड के लिए सही जगह जल्द निर्धारित करने को कहा.

पीसीएफ की कार्यप्रणाली पर नाराज

धान व मक्का खरीद की समीक्षा में पीसीएफ द्वारा भुगतान में देरी की शिकायत पर नाराजगी जताई. कहा, किसानों का भुगतान शीघ्र हो. राशन कार्ड में आधार फीडिंग तेजी से करने के निर्देश दिए. राशन व पेंशन योजनाओं के लिए कैंप लगाने को कहा. सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य को पूरा करने को प्रयासरत रहें.
मण्डलायुक्त आज करेंगे भ्रमण

मंडलायुक्त जगत राज शीतकालीन भ्रमण के तहत आज 22 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक किसी विकास खंड का निरीक्षण करने के बाद किसी थाने का निरीक्षण करेंगे. दोपहर बाद 3:30 बजे किसी गाँव का निरीक्षण कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

Tags: समीक्षा

Post navigation

Previous: प्रतिभावान छात्रों ने टीडी कालेज में किया एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण
Next: छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.