Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अब मार्केट में गुरुओं की भी वैरायटियां उपलब्ध हैं
  • जिला जवार

अब मार्केट में गुरुओं की भी वैरायटियां उपलब्ध हैं

शिक्षा गुरुजनों के दम पर ही बेहतर होती है और यह भी उतना ही सच है कि उनकी लापरवाही से बदतर भी होती है. मौजूदा दौर में अन्‍य बाजारू उत्‍पादों की तरह गुरुजनों के भी अलग-अलग रूप रंग बाजारों में उपलब्‍ध हैं. ऊंची कीमत दीजिए और ऊंची शिक्षा या डिग्रियां हांसिल कीजिए.
News Desk 5 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
2_BALLIA_LIVE_2

जयप्रकाशनगर, बलिया से लवकुश सिंह

LAVKUSH_SINGHशिक्षा गुरुजनों के दम पर ही बेहतर होती है और यह भी उतना ही सच है कि उनकी लापरवाही से बदतर भी होती है. मौजूदा दौर में अन्‍य बाजारू उत्‍पादों की तरह गुरुजनों के भी अलग-अलग रूप रंग बाजारों में उपलब्‍ध हैं. ऊंची कीमत दीजिए और ऊंची  शिक्षा या डिग्रियां हांसिल कीजिए. आम आदमी भी अब यह समझने लगा है कि जेब भारी होगी तभी पढाकू बेटा लायक बन सकेगा. यदि आप पर धन कुबेर की कृपा नहीं है तो आपको अच्‍छे गुरुजी भी नहीं मिल सकते. सरकारी प्राथमिक या उच्‍च विद्यालय कैसी तालीम दे रहे हैं, अब यह बात भी लगभग लागों को समझ में आने लगी है.

आखिर क्यों बेपटरी हुई सरकारी स्कूलों की व्यवस्था

आज शिक्षक दिवस है. इसलिए हम भी इसी बिंदू को आधार मान आपके सांथ मंथन करना चाहते हैं. यह बात भी जगजाहिर है कि भारतीय संविधान में सभी वर्ग, संप्रदाय, के 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्‍क शिक्षा देने का प्रावधान है. यह कानून लागू होने के डेढ़ दशक बाद भी सरकारी विद्यालयों की शिक्षा बेपटरी ही रही, जबकि इस कानून के तहत एक दशक के अंदर ही सरकारी व्‍यवस्‍था के तहत शिक्षा को पटरी पर लाने की जिम्‍मेदारी हमारे रहनुमाओं, गुरुजनों के अलावा सरकारी तंत्र की भी थी.

शिक्षा का बाजारीकरण अपने चरम पर है

आज हालात यह हैं कि शिक्षा का बाजारीकरण अपने चरम पर पहुंच गया है. शहर हो या गांव, हर जगह दो तरह के स्‍कूल और दो तरह के गुरुजन भी हैं. एक तरफ सरकारी सुविधाविहीन स्‍कूल,  सरकारी गुरुजन तो वहीं दूसरी ओर सुविधाओं से संपन्न निजी स्‍कूल और प्राईवेट स्‍कूलों में पढ़ाने वाले गुरूजन. निजी विद्यालयों में महंगे फीस होने के बावजूद भी एडमिशन की लंबी कतार है. वहीं सरकारी में सब कुछ फ्री का होने के बावजूद वहां की शिक्षा पर किसी को भरोसा नहीं है.

जरूरत है सरकारी स्कूलों के शिक्षक आत्मचिंतन करें

हम बात सिर्फ अपने बलिया की ही करें तो यहां 60 फीसदी प्राइमरी व मध्‍य विद्यालयों के बच्‍चे ठीक से अपने पाठय पुस्‍तकों को भी नहीं जानते. गुरुजनों की लापरवाही भी बेहिसाब है. उनके पढाने के तौर तरीकों से लेकर चाल चलन पर हर दिन अंगुलियां उठते रहती है. सरकार की ओर से छात्रवृति, पोशाक, पुस्‍तकें, एमडीएम सहित तमाम योजनायें फ्री की अनवरत चलती रहती रहती हैं. प्राथमिक या मध्‍य विद्यालयों में अब शिक्षकों का भी वैसा अभाव नहीं. इतने के बावजूद भी किसी को भी जितना भरोसा निजी विद्यालयों पर है, उतना सरकारी पर नहीं है. आखिर इसकी वजह क्‍या है ? यही हमारे मंथन का विषय है. यही सवाल आम जनों से पूछने पर 80 फीसदी लोगों का यह मानना है कि सरकारी गुरुजन ज्‍यादा पैसे मिलने के बावजूद पढाने के मामले में पूरी तरह लापरवाह हैं. वहीं निजी विद्यालयों में कम पैसे मिलने के बाद भी शिक्षकों पर बेहतर शिक्षा देने का दबाव बना रहता है. यही वजह है जिसके कारण आम अभिभावक अपने बच्‍चों का भविष्‍य निजी विद्यालयों में ही देख रहे हैं. ऐसे में आप ही बताएं, ज्‍यादा वेतन पाने वाले गुरुजी बच्‍चों का भविष्‍य बिगाड़ रहे हैं या संवार रहे हैं. आज शिक्षक दिवस है, इसीलिए इस विषय पर चर्चा जरूरी थी.

इन शिक्षकों और अफसरों के बच्चे कान्‍वेंट में पढ़ते हैं

यहां एक बड़ा फर्क यह भी दिखता है कि सरकारी विद्यालयों में पढाने वाले शिक्षकों को भी खुद अपने पर भरोसा नहीं है, तभी तो वह जिस विद्यालय में पढाते हैं, वहां दिन भर दूसरों को नसीहतें देते हैं, किंतु उनका खुद का बच्‍चा वहां नहीं पढता. वह अपने बच्‍चे को किसी कान्‍वेंट या निजी विद्यालय में महंगी फीस देकर पढ़वाते हैं. ऐसे शिक्षकों की संख्‍या 90 फीसदी है. यह हाल केवल शिक्षकों का ही नहीं, संबंधित अधिकारियों या हमारे रहनुमाओं का भी यही हाल है. ऐसे में यह बदलाव कैसे संभव है ? सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

हमारी शिक्षा व्यवस्था बराबरी पर आधारित समाज का निर्माण नहीं कर रही है

निजी और सरकारी शिक्षा के सवाल पर हमने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ चुनिंदा गुरुजनों व शिक्षाविदों से बात की. हमें दर्जनों बुर्जुग अवकाश प्राप्‍त शिक्षक मिले जो कहते हैं कि हमारी शिक्षा बराबरी पर आधारित समाज बनाने की शिक्षा नहीं है. सरकारी विद्यालयों के हालात वास्‍तव में देखने लायक नहीं हैं. सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह भले ही बहा रही हो, किंतु वहां की शिक्षा से किसी का भला नहीं होने वाला. सरकार को शिक्षा के स्‍तर में व्‍यापक बदलाव के उपाय ढूंढने के साथ-साथ सरकारी स्‍कूलों में कुशल  और अनुभवी शिक्षकों को बहाल करना चाहिए,  न कि केवल डिग्री के आधार पर उनकी नियुक्ति होनी चाहिए. यह युग बदलाव का है. अब गुरुजन भी पैसे के हिसाब से अपना दायित्‍व तय कर रहे हैं.

 

Related

Tags: परिषदीय स्कूल बीएसए शिक्षक

Post navigation

Previous: सुखपुरा में शराब का जखीरा बरामद
Next: बाढ़ में मरे लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख बंटे

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.