Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • जन गण के देवाधिदेव ने यहीं भस्म किया था कामदेव को
  • स्पेशल/Exclusive

जन गण के देवाधिदेव ने यहीं भस्म किया था कामदेव को

जन गण मन के आराध्य भगवान शिव एवं शिवरात्रि की सहज उपलब्धता और समाज के आखरी छोर पर खडे व्यक्ति के लिए भी सिर्फ कल्याण की कामना, यही शिव है.
News Desk 23 February, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KAMESHWAR_DHAM_KARO_F1

कामेश्वर धाम कारो बलिया से विकास राय 

जन गण मन के आराध्य भगवान शिव एवं शिवरात्रि की सहज उपलब्धता और समाज के आखरी छोर पर खडे व्यक्ति के लिए भी सिर्फ कल्याण की कामना, यही शिव है. किरात भील जैसे आदिवासी एवं जनजाति से लेकर कुलीन एवं आभिजात्य वर्ग, अनपढ़, गंवार से लेकर ज्ञानी अज्ञानी तक सांसारिक मोहमाया में फंसे लोगो से लेकर तपस्वियों, योगियों, निर्धन, फक्कडों, साधन सम्पन्न सभी तबके के आराध्य देव है भगवान शिव.

भारत वर्ष में अन्य देवी देवताओं के मन्दिरों की तुलना में शिव मन्दिर सर्वाधिक हैं. हर गली, मुहल्ले, गांव, देहात, घाट, अखाड़े, बगीचे, पर्वत, नदी, जलाशय के किनारे, यहां तक की बियाबान जंगलों मे भी शिवलिंग के दर्शन हो जाते हैं. यह इस बात का साक्ष्य है कि हमारी सृजनता का भगवान शिव में अगाध प्रेम भरा है. वस्तुत: इनका आशुतोष होना, अौघड़दानी होना, केवल बेलपत्र या जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न होना आदि कुछ ऐसी विशेषताए हैं, जो इनको जन गण मन का देव अर्थात् महादेव बनाती है. हिन्दू धर्म में भगवान शिव को मृत्युलोक का देवता माना गया है. शिव को अनादि अनन्त अजन्मां माना गया है. यानि उनका न आरम्भ है न अन्त. न उनका जन्म हुआ है न वे मृत्यु को प्राप्त होते हैं. इस तरह से भगवान शिव अवतार न होकर साक्षात ईश्वर हैं.

शिव की साकार यानि मुर्ति रूप एवं निराकार यानि अमूर्त रूप में आराधना की जाती है. शास्त्रों में भगवान शिव का चरित्र कल्याण कारी माना गया है. धार्मिक आस्था से इन शिव नामों का ध्यान मात्र ही शुभ फल देता है. शिव के इन सभी रूप और नामों का स्मरण मात्र ही हर भक्त के सभी दु:ख और कष्टों को दूर कर उसकी हर इच्छा और सुख की पूर्ति करने वाला माना गया है.

इसी का एक रूप गाजीपुर व बलिया जनपद बॉर्डर पर स्थित कामेश्वर नाथ धाम कारो का है. रामायण काल से पूर्व में इस स्थान पर गंगा तमसा का संगम था और इसी स्थान पर भगवान शिव समाधिस्थ हो तपस्यारत थे. उस समय तारकासुर नामक दैत्य राज के आतंक से पूरा ब्रम्हांड व्यथित था. उसके आतंक से मुक्ति का एक ही उपाय था कि किसी तरह से समाधिस्थ शिव के हृदय में काम भावना का संचार हो और शिव पुत्र कार्तिकेय का जन्म हो जिनके हाथो तारकासुर का बध होना निश्चित था.

देवताओं के आग्रह पर देव सेनापति कामदेव समाधिस्थ शिव की साधना भूमिं कारो की धरती पर पधारे. सर्वप्रथम कामदेव ने अप्सराओं, गंधर्वों के नृत्य गान से भगवान शिव को जगाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर कामदेव ने आम्र बृक्ष के पत्तों मे छिपकर अपने पुष्प धनुष से पंच बाण हर्षण प्रहस्टचेता सम्मोहन प्राहिणों एवम मोहिनी का शिव ह्रदय में प्रहार कर शिव की समाधि को असमय भंग कर दिया.  इस पंच बाण के प्रहार से क्रोधित भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को जलाकर भस्म कर दिया. तभी से वह जला पेंड युगों युगों से आज भी प्रमाण के रूप में अपनी जगह पर खडा है.

इस कामेश्वर नाथ का वर्णन बाल्मीकि रामायण के बाल सर्ग के 23 के दस पन्द्रह में मिलता है. जिसमे अयोध्या से बक्सर जाते समय महर्षि विश्वामित्र भगवान राम को बताते हैं कि देखो रघुनंदन, यही वह स्थान है, जहां तपस्या रत भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था. कन्दर्पो मूर्ति मानसित्त काम इत्युच्यते बुधै: तपस्यामि: स्थाणु: नियमेन समाहितम्। इस स्थान पर हर काल हर खण्ड में ऋषि मुनि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साधना रत रहते हैं इस स्थान पर भगवान राम, अनुज लक्ष्मण एवं महर्षि विश्वामित्र के साथ रात्रि विश्राम करने के पश्चात बक्सर गये थे.

स्कन्द पुराण के अनुसार महर्षि दुर्वासा ने भी इसी आम के वृक्ष के नीचे तपस्या किया था. महात्मां बुद्ध बोध गया से सारनाथ जाते समय यहां पर रूके थे. ह्वेन सांग एवम फाह्यान ने अपने यात्रा वृतांत में यहां का वर्णन किया है. शिव पुराण, देवीपुराण, स्कंद पुराण, पद्मपुराण बाल्मीकि रामायण समेत ढेर सारे ग्रन्थों में कामेश्वर धाम का वर्णन मिलता है. महर्षि वाल्मीकि, गर्ग, पराशर, अरण्य, गालव, भृगु, वशिष्ठ, अत्रि, गौतम, आरूणी आदि ब्रह्म वेत्ता ऋषि मुनियों से सेवित इस पावन तीर्थ का दर्शन स्पर्श करने वाले नर नारी स्वयं नारायण हो जाते हैं. मन्दिर के व्यवस्थापक रमाशंकर दास के देख रेख में करोड़ों रुपये खर्च कर धाम का सुन्दरीकरण किया गया है. शिव रात्रि एवम सावन मास में लाखों लोग यहा आकर बाबा कामेश्वर नाथ का दर्शन पूजन करते हैं.

Related

Tags: कामेश्वर धाम गाजीपुर बलिया

Post navigation

Previous: अमनमणि समेत आधा दर्जन को सपा ने बाहर का रास्ता दिखाया
Next: सिकंदरपुर और बेरुआरबारी में हादसों में दो महिलाओं की मौत

ये भी पढ़ें

How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.