Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भारत बन रहा अपराध व भ्रष्टाचारमुक्त तथा रोजगारयुक्त : उपेंद्र तिवारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

भारत बन रहा अपराध व भ्रष्टाचारमुक्त तथा रोजगारयुक्त : उपेंद्र तिवारी

फेफना जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित विचार गोष्ठी में जुटे सैकड़ों लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सीधे रूबरू हुए
General Desk 16 September, 2018 1 minute read

फेफना जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित विशाल गोष्ठी में आम आदमी को योजनाओं की दी गयी जानकारी

बलिया। फेफना जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित विचार गोष्ठी में जुटे सैकड़ों लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सीधे रूबरू हुए. कृषि, उद्यान, बेसिक शिक्षा, गन्ना विभाग, कृषि प्रतिरक्षा, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, आंगनबाड़ी विभाग, कल्याणकारी विभाग समेत 20 विभागों ने स्टाल लगाकर अपनी योजनाओ को जनता तक पहुँचाया. मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने दर्जन भर लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और उसके लाभ लेने के तरीके को समझाया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त व रोजगारयुक्त बन रहा है. फेफना विस के हर पात्र को पेंशन, राशन, शौचालय, आवास योजनाओं का लाभ मिले, यही मेरा सपना है. जिले से लेकर ब्लॉक व ग्राम स्तरीय अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से इसका लाभ हर पात्र तक पहुंचाने को तत्पर रहें. उन्होंने कहा कि कभी लोग कनेक्शन के लिए दौड़भाग करते थे. आज सौभाग्य योजना के तहत फ्री कनेक्शन उनके द्वार पर मिल रहा है. आगामी 30 दिसंबर तक हर घर में बिजली पहुंचाने का संकल्प प्रदेश सरकार ने लिया है. मात्र बारह रूपये में प्रधानमंत्री योजनान्तर्गत दो लाख का बीमा मिल रहा है. कोई गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में नहीं रहे, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई गई. गरीब की बेटी की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना संचालित की गयी. जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खुलने पर लोगों ने पहले मजाक उड़ाया. आज हर गरीब को उसकी सब्सिडी उसके उसी खाते में आ रही है जिससे बिचौलियों की दुकान बंद हो गयी.

अटल जी ने कृषि को विज्ञान से जोड़ा

अटल जी की मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अटल जी ने ही कृषि को विज्ञान से जोड़ने का काम किया. पूरे देश को 24 हजार किमी की फोरलेन सड़क दिया. पोखरण परीक्षण से देश को शक्तिशाली होने का एहसास कराया. उनकी तारीफ में शब्द कम पड़ जाएंगे. गरीबों को मुफ्त अनाज देने की सुविधा के साथ विश्व के मानचित्र पर भारत का सम्मान बढ़ाया. अटल जी ने दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने की अलख जगाई, जिसे आज हमारी सरकार पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
सीधे खाते में सब्सिडी भेज बिचौलियों को खत्म किया : डीएम

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खेती में लागत को कम करके किसानों की आय बढ़ाई जाए. सरकार की ओर से मिलने वाला कृषि अनुदान सीधे खाते में भेजकर बिचौलियों के चंगुल से छुटकारा दिलाया. डीएम ने किसानों से आह्वाहन किया कि सीमित मात्रा में ही सिंचाई के लिए जल का प्रयोग करें. इसके अलावा मिट्टी की जांच कराकर उसके हिसाब से ही उर्वरक का प्रयोग करने के लाभ बताए. उन्होंने इस गोष्ठी के माध्यम से सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि आपदा की स्थिति में इसकी सूचना जिले पर तत्काल भिजवाएं.
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास हमारी सरकार का है. इसमें कार्यकर्ताओं को भी अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी. सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से आवाह्न किया कि मुख्य खेती गेहूं-धान के साथ डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ उद्यानिक खेती कर अपना विकास कर सकते हैं. बताया कि 10 पशु खरीद कर छोटा डेयरी उद्योग के लिए सरकारी अनुदान की व्यवस्था है. लीड बैंक मैनेजर या नाबार्ड के जिला प्रबन्धक के मिल इस योजना की जानकारी ले सकते हैं. स्कूली बच्चों ने शौचालय के प्रति प्रेरित करने वाले नाटक का मंचन किया, जिसे सभी ने सराहा. गोष्ठी में एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, भोला ओझा, बृजनाथ सिंह, बब्बन राय, विजय वर्मा, प्रेमनाथ सिंह, राजेश सिंह, टुनटुन उपाध्याय समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे. संचालन उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने किया.

किसानों ने दिए जरूरी सुझाव

गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने जरूरी सुझाव दिये. किसान शेषमणि राय ने फसल नुकसान पर हिमाचल प्रदेश की एक योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जंगलो जानवरों के द्वारा हुए नुकसान की भरपाई के लिए वैसी ही योजना बने तो आमदनी में इजाफा जरूर होगा. जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा की जा खेती को अपनाकर फसल उत्पादन बढाकर अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी गई. प्रगतिशील किसानों ने अनुभवों को साझा किया गया. पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई. लोगों की भीड़ इन स्टालों पर लगी रही.

गोदभराई व अन्न प्राशन का हुआ आयोजन

राज्य पोषण मिशन योजनान्तर्गत फेफना ग्रामसभा में गोदभराई एवं अन्न प्रवाशन का आयोजन हुआ. राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में 6 गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं 5 बच्चों का अन्न प्रवाशन संस्कार किया गया. मंत्री ने गर्भवती महिलाओं को फल देकर व बच्चों को अन्न खिलाकर इसकी औपचारिकता निभाई. मौके पर मौजूद अधिकारियों को पोषण मिशन के तहत गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए. प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह के साथ हनुमानगंज, गड़वार, सोहाँव, नगरा के सीडीपीओ मौजूद थे.

Tags: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

Post navigation

Previous: जिला लेखा प्रबंधक संग चार प्रभारियों पर कार्रवाई
Next: सिकंदरपुर में यादगारे कर्बला के तहत निकला जुलूस

ये भी पढ़ें

Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026

Recent Posts

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

You may have missed

Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026
Bansdih Mandua Bimar
  • जिला जवार
  • बांसडीह

जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

General Desk 2 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.