Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से गरीब, असहाय और वंचित तबके के लोगों के जीवन स्तर में हुआ सुधार: डीएम
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से गरीब, असहाय और वंचित तबके के लोगों के जीवन स्तर में हुआ सुधार: डीएम

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बृहस्पतिवार को विकासखंड दुबहर के ग्राम पंचायत रुस्तमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए.
Central Desk 21 December, 2023 1 minute read
Due to the benefits of government's public welfare schemes, the standard of living of poor, helpless and deprived people has improved: DM
रुस्तमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिलाधिकारी हुए शामिल
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से गरीब, असहाय और वंचित तबके के लोगों के जीवन स्तर में हुआ सुधार: डीएम

 

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बृहस्पतिवार को विकासखंड दुबहर के ग्राम पंचायत रुस्तमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए. यहां पर जिलाधिकारी ने महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन भी कराया. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल का अवलोकन किया.

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत बने शौचालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मनरेगा आदि जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया.

Due to the benefits of government's public welfare schemes, the standard of living of poor, helpless and deprived people has improved: DM

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष देश की आजादी के 75 साल पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया था.

सरकार (केंद्र +राज्य) इन तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, असहाय और वंचित तबके के लोगों को लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और आजादी के 100 वर्ष पूरा होने पर 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

जिलाधिकारी ने सरकार की तमाम योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत गरीब लोगों को खाद्य वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के मकान, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचायलयों के निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और गैस सिलेंडर, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, मनरेगा के तहत मजदूरी का लाभ, किसान सम्मान निधि के तहत एक साल में मिलने वाले₹6000 तथा अन्य क्षेत्रों की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है.

विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य ही योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा कर वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है.

जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे देशों में खाद्यान्न को लेकर तमाम प्रकार के संकट हैं वहीं भारत में गरीब लोगों के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरण हो रहा है.

उन्होंने वहां आए ग्रामवासियों और जन प्रतिनिधियों से अपील किया कि अधिक से अधिक इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर इसकी सार्थकता को बढ़ाएं और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लें. कहा कि हमें अपने देश को बहुत आगे ले जाना है जिसका अनुसरण विश्व के दूसरे देश कर सकें.

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अलका वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आसपास के ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागी बलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
Next: फाँसी के फंदे से मौत को लगाया गले, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.