Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • द्वाबा में बेपटरी है उच्च शिक्षा की बुनियाद, नामांकन केन्द्र बन कर रह गए इण्टर कालेज
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

द्वाबा में बेपटरी है उच्च शिक्षा की बुनियाद, नामांकन केन्द्र बन कर रह गए इण्टर कालेज

एक दशक से शिक्षक अवकाश ग्रहण करते रहे, अधियाचन भेजा जाता रहा, नहीं हुई नई नियुक्ति
General Desk 10 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

एक दशक से शिक्षक अवकाश ग्रहण करते रहे, अधियाचन भेजा जाता रहा, नहीं हुई नई नियुक्ति

विज्ञान वर्ग की बात छोड़ें, ससहित्य वर्ग भी ठनठन गोपाल

प्रयोगशालाओं का पट खुले दशक बीते

बैरिया(बलिया)। विधानसभा क्षेत्र की उच्च शिक्षा की बुनियाद एक दशक से भी अधिक समय से बेपटरी हो गई है. यहां विज्ञान वर्ग की बात छोड़ें साहित्य वर्ग में भी शिक्षकों का भी टोंटा है. इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं नाम लिखवाते हैं. परन्तु कक्षाएं नहीं चलती. प्रयोगशालाओं के पट नहीं खुलते. पूछे जाने पर यहाँ के प्रधानाध्यापक बस इतना ही कहते हैं, यह पद कांटों का ताज है. अधियाचन समय से भेजा जाता है. नियुक्ति नहीं हो रही तो हम क्या करें?
प्रदेश सरकार ने कड़ाई से नकल रोक दिया. लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया. उम्मीद थी कि पठन-पाठन का माहौल बनेगा. पर धरातल पर शिक्षकों का अभाव बना हुआ है. विद्यालयों में पठन-पाठन न होने से बच्चे स्वाध्याय अथवा कोचिग सेंटरों की मदद ले रहे हैं. कालेजों में पठन-पाठन व प्रयोगशाला की कोई व्यवस्था नहीं है.
कभी-कभी के समय में विज्ञान वर्ग की पढाई में अपना डंका बजाने वाले तीन इण्टर कालेजों हाल बेहाल है. इन विद्यालयों ने बेशुमार शिक्षक, प्रवक्ता, पत्रकार, सम्पादक, इंजीनियर, डाक्टर व प्रथम श्रेणी के अधिकारी दिए हैं.जो देश विदेश में इलाके व विद्यालय को गौरव बढ़ा रहे हैं.
उनकी हालात पर नजर फरमाएं.

पूर्णानंद इंटर कालेज दुबेछपरा

इस विद्यालय में इण्टरमीडिएट में लगभग तीन हजार व हाईस्कूल में लगभग 3500 छात्रों का नामांकन होता है. यहां 18 विषय विशेषज्ञ प्रवक्ता व 28 एलटी शिक्षकों का पद सृजित है. साहित्यिक वर्ग में 8, कॉमर्स में दो तथा विज्ञान वर्ग के चार विषयों के लिए आठ, संस्कृति व अंग्रेजी विषयों के दो दो पद स्वीकृत है. साहित्य वर्ग के सिर्फ एक समाजशास्त्र, कॉमर्स के एक, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और गणित के दो दो के स्थान पर एक एक प्रवक्ता तैनात है. हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी विषयों में कोई शिक्षक नहीं.
हाई स्कूल के लिए 28 शिक्षकों के सापेक्ष बमुश्किल आठ शिक्षक ही बचे है. पठन-पाठन कैसा होगा अंदाजा लगाया जा सकता है.

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कालेज बैरिया

द्वाबा के कैंब्रिज नाम से पहचान बनाने वाला इंटर कालेज बैरिया के पहचान व अस्तीत्व के नाम पर ही संकट है. यहां इण्टरमीडिएट में 24 शिक्षकों के सापेक्ष सिर्फ़ अंग्रेजी विषय के एक जिनके जिम्मे प्रधानाचार्य का भी प्रभार है तथा कॉमर्स के दो प्रवक्ता तैनात है. शेष साहित्य व विज्ञान वर्ग साफ है, कोई प्रवक्ता नहीं हैं. सब रिटायर हो गए. नए आए नहीं. जबकि इण्टरमीडिएट में लगभग दो हजार छात्रों का नामांकन होता है. लगभग 1700 छात्र विज्ञान वर्ग में ही नामांकन कराते है. हाई स्कूल में लगभग 2000 छात्रों का नामांकन होता है. यहां खेल, विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत के एक एक शिक्षक अभी बचे है.

श्री सुदिष्ट बाबा इंका सुदिष्टपुरी

द्वाबा के मालवीय के नाम से विख्यात पूर्व विधायक स्व मैनेजर सिंह ने बड़ी उम्मीद से यहाँ इस विद्यालय की स्थापना कराई. यहां हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट कुल मिला कर 42 शिक्षकों का पद सृजित है. इण्टरमीडिएट में लगभग 800 व हाईस्कूल में 1200 छात्रों का नामांकन होता है. इण्टरमीडिएट में विज्ञान वर्ग के भौतिक, रसायन, गणित, अंग्रेजी विषयों के लिए कोई प्रवक्ता नही है. एक मात्र भूगोल व इतिहास विषय के एक कुल दो प्रवक्ता है. हाई स्कूल में मात्र दो खेल व एक कला शिक्षक तैनात है.

सम्प्रति यह तीनों विद्यालय बानगी भर हैं. कमोबेश यही हालात यहां के सभी सरकारी इण्टरमीडिएट कालेजों का है. प्रबुद्ध वर्ग यह सवाल खड़ा कर रहा है कि बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह खुद एक शिक्षक है. विधानसभा के उच्च शिक्षा की बुनियाद इण्टरमीडिएट कालेजों के शैक्षिक माहौल के सुधार के प्रति उनका आज तक सार्थक पहल सुनने देखने में नहीं आया.
क्या विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा के गुणवत्ता पूर्ण सुधार में हमारे जनप्रतिनिधि कुछ करेंगे, या फिर प्रबंधक बनने के षडयंत्रों में ही रत रहेंगे?

Related

Tags: इंका दुबेछपरा बैरिया सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रगहण, बाबा के दर्शन का इंतजार बढ़ जाएगा
Next: SDM अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण से हड़कंप

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.