Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • डीएम ने 42 अधिकारियों का रोका वेतन, मची हड़कम्प
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

डीएम ने 42 अधिकारियों का रोका वेतन, मची हड़कम्प

जनशिकायतें न निपटाने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिले के 42 अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया है.
Central Desk 27 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Mobile-Laboratory
  • जनशिकायतों के निस्तारण में उदासीनता बरतने पर कार्रवाई
  • अगले तीन दिन सुधार नहीं दिखा तो होगी और बड़ी कार्रवाई

बलिया : जनशिकायतों के प्रति उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने मंगलवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को जिले के 42 अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया है.

साथ ही, चेतावनी भी दी है कि आगे सुधार नहीं दिखा तो और भी बड़ी कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो निलंबन के लिए भी पत्र भेजा जाएगा. डीएम ने स्पष्ट कहा है कि अगले तीन दिनों में डिफाल्टर होने की शिकायतें निपटा दें. इस कार्रवाई से अधिकारियों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है.

गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही अधिकारियों से दो टूक कहा था कि जनशिकायतों का निस्तारण समय से कर देंगे. हफ्ते दिनों का मौका देने के बाद मंगलवार को उन्होंने 42 अधिकारियों के वेतन रोकने की कार्रवाई की.

इन अधिकारियों का रुका वेतन

जिलाधिकारी ने जिनके वेतन रोकने का आदेश दिया है, उनमें मुख्य चिकित्साधिकारी, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीडीओ, पीडी, समाज कल्याण अधिकारी, विद्युत खंड 2 व 4 और विद्युत परीक्षण खंड, लोनिवि अभियंता निर्माण खंड और जल निगम के एक्सईएन शामिल हैं.

साथ ही, तहसीलदार बांसडीह, तहसीलदार बैरिया, जिला कृषि अधिकारी शामिल है. सूची में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, डीडीसी, युवा कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक पीएनबी, होम्योपैथ चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा के भी नाम हैं.

 

 

वहीं, महिला अस्पताल और जिला चिकित्सालय के सीएमएस, सहायक आयुक्त (प्रवर्तन) वाणिज्य कर,

बीडीओ और तीन ईओ पर भी कार्रवाई

डीएम ने चार बीडीओ के भी वेतन रोक दिये हैं. इनमें बांसडीह, बेलहरी, रेवती, मुरली छपरा, सोहांव के बीडीओ शामिल हैं. नगरपालिका रसड़ा के अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पंचायत बांसडीह और सिकंदरपुर के ईओ का भी वेतन रोका गया है.

पांच दिवसीय किसान मेला का समापन

बलिया : ददरी मेले में चल रहे पांच दिवसीय किसान मेले का समापन मंगलवार को हो गया. मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किसानों को उन्नतिशील खेती, पशुपालन, बागवानी आदि की बातें बताई.

साथ ही फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान को बताते हुए ऐसा करने से मना किया. उद्यान अधिकारी ने बागवानी से जुड़ी खेती के बारे में बताया. वहीं उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी कृषि विभाग की योजनाएं बतायीं.

कृषि विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने फल संरक्षण और सब्जियों से आर्थिक विकास के तरीके बताए.

मोबाइल लेबोरेट्री में 34 लोगों ने कराई मुफ्त जांच

बलिया : खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश मुख्यालय से आई मोबाइल लेबोरेट्री वैन मंगलवार को जीराबस्ती, हनुमानगंज, सुखपुरा में खाद्य सामग्रियों की जाचं की. इस दौरान 34 लोगों ने खाद्य सामग्रियों की मुफ्त जांच कराई.

वाहन में मौजूद दल ने मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने के अहम टिप्स भी दिए. साथ ही, इससे होने वाले नुकसान भी बताये. यह दल महिला टाउन पालिटेक्निक कालेज में भी गया. वहां शिक्षकों और छात्राओं को विभिन्न तरह की शुद्ध-अशुद्ध खाद्य सामग्री का विश्लेषण करके दिखाया.

इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप शाही, अमित सिंह, विपिन गिरि, दिनेश राय, संतोष कुमार, चन्द्रप्रकाश यादव भी मौजूद थे.

Related

Tags: किसान मेला जिलाधिकारी बलिया वेतन रोका हड़कंप

Post navigation

Previous: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रसड़ा के लेखपालों का धरना
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.