Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • कटान से प्रभावित छूटे लोगों को जल्द आवास मुहैया कराने का दयालु मिश्र ने दिया निर्देश
  • जिला जवार

कटान से प्रभावित छूटे लोगों को जल्द आवास मुहैया कराने का दयालु मिश्र ने दिया निर्देश

कटान से प्रभावित छूटे लोगों को जल्द आवास मुहैया कराने का दयालु मिश्र ने दिया निर्देश बलिया में हुए कटानरोधी कार्यो और कटान से प्रभावित गांवों का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
सेंट्रल डेस्क 28 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Dayalu Mishra gave instructions to provide housing to the left out people affected by erosion

कटान से प्रभावित छूटे लोगों को जल्द आवास मुहैया कराने का दयालु मिश्र ने दिया निर्देश
बलिया में हुए कटानरोधी कार्यो और कटान से प्रभावित गांवों का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

 

बलिया. राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार )आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र “दयालु” सोमवार को जिले के बाढ संवेदनशील क्षेत्रों में हुए कटानरोधी कार्यों एवं कटान से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इन कार्यों के बाबत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

प्रभारी मंत्री सबसे पहले पंचरुखिया में लगे मीटर गेज की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि विभिन्न पिलरों के माध्यम से दर्शाये गए मीटर गेज को एक ही पिलर पर दर्शाया जाए और उस पर विगत वर्षों में आए बाढ़ के पानी की स्थिति का अंकन किया जाए, जिस वर्ष के दौरान ज्यादा बाढ़ का पानी आया हो उसको उस पिलर पर हाइलाइट किया जाए. इससे लोगों को साल दर साल आए बाढ़ के पानी की स्थिति का सही आकलन हो सकेगा.

इसके बाद मंत्री जी दुबेछपरा गोपालनगर में हुए कटानरोधी कार्यों को देखने पहुंचे और वहां पर उन्होंने ग्राम प्रधान और गांव के लोगों की समस्याएं सुनी. उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कटानरोधी कार्यों में उपयोग किए गए जिओ बैग को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डलवा कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और बाकी खाली बचे स्थान पर भी इसी तरह(जिओबैग में बालू भरकर )का कार्य करवा कर गांव की आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने गांव के लोगों एवं ग्राम प्रधान से वहां हुए बचाव कार्य के संतुष्टि के बारे में जानकारी ली तो उन लोगों ने बताया कि बाढखंड के कटानरोधी कार्यों से वे सब खुश हैं .
लोगों ने कहा कि अभी भी कुछ लोगों को, जिनके मकान कटान में विलीन हो गए थे,उनको आवास नहीं मिला है.इस पर प्रभारी मंत्री ने वहां के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि बाकी बचे लोगों को भी सुरक्षित जमीन देकर आवास मुहैया कराएं.
कहा कि आप कटान से प्रभावित लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुने और उसका समाधान करें.

शासन स्तर पर कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इस बात का ध्यान रखा जाए. आम जनों की समस्याओं का समाधान करना एक शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

गोपालनगर टाड़ी में कटान से प्रभावित लोगों को प्रदान किए बाढ़ राहत सामग्री एवं पट्टे

प्रभारी मंत्री गोपालनगर टाड़ी गांव के उच्च उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कटान से प्रभावित लोगों के लिए जमीन के पट्टे एवं बाढ़ राहत सामग्री प्रदान करने पहुंचे. यहां पहले से ही जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ मौजूद थे. इस कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों ने कटान से प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री प्रदान की एवं 188 लोगों को मकान बनाने के लिए पट्टे प्रदान किया.

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने वहां बैठे लोगों को संबोधित किया और कहा कि नदियां हमारे लिए वरदान और अभिशाप दोनों होती है.जब तक इसमें पानी कम रहता है तो यह हमारे लिए फायदेमंद होती है और जब पानी बढ़ जाता है तो इससे मकान, पशु और खेत जैसे संसाधनों को क्षति पहुंचती है.

Dayalu Mishra gave instructions to provide housing to the left out people affected by erosion

उन्होंने वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन जनता की आपदा या विपरीत परिस्थितियों के समय हमेशा आपके साथ रहेंगे.आपके इस दुःख/पीड़ा में सहायता के लिए प्रशासन जी जान से लगा हुआ है. उन्होंने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं वहां उपस्थित आम जनों का तहे दिल से आभार जताया.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कटान पीड़ित और बाढ़ पीड़ित में अंतर है.यह सहायता केवल कटान पीड़ितों के लिए है, जिनके मकान नदी में विलीन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि आज कटान पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है. इसके बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आपको रोजगार के लिए दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आप जैसे लोगों के लिए बैंकों से दो लाख का सब्सिडी युक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है.

इसमें 90 हजार की सब्सिडी है. इससे आप लोग दुधारू पशुओं को खरीद करके अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं.यह ऋण बैंकों को अगले 2 साल में लौटाना होगा. उन्होंने कहा कि खरीफ के सीजन में बाढ़ के कारण मोटे अनाजों की बुवाई कम हुई है.आप लोगों से निवेदन है खरीफ की फसल के दौरान आप मोटे अनाजों की भरपूर मात्रा में खेती करें.उन्होंने इसके लिए उप जिलाधिकारी को समय से बीज और खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों में मक्के और बाजरे का क्रय केंद्र जिले में खोला गया है. उन्होंने बताया कि यहां के आसपास के गांव के लोगों लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है.

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में लोगों की सहायता के लिए आए जनप्रतिनिधियों (प्रभारी मंत्री और सांसद), अधिकारियों एवं वहां उपस्थित लोगों का आभार जताया. कहा कि जब से कटान शुरू हुआ है, तब से मैं तीन-चार बार इन क्षेत्रों का दौरा कर चुका हूं. इस बारे में प्रभारी मंत्री जी भी समय समय पर जानकारी लेते रहते हैं कि स्थिति नियंत्रण में तो है  ना.
कहीं किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है.
उन्होंने कहा कि हम कटान पीड़ितों का आशियाना सुरक्षित स्थानों पर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है. जिलाधिकारी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बारे में भी बताया कि वह जिले में किसानों के लिए दुधारू पशुओं को पालने और मोटे अनाज को उपजाने लिए व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए हमेशा किसानों और अधिकारियों की बैठक लेते रहते हैं.

जिलाधिकारी ने किसानों को मक्के और बाजरे का उचित मूल्य मिलने का भरोसा दिलाया.
कहा कि किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु”जी, सांसद धीरेंद्र सिंह मस्त, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एसपी एस आनंद अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ,भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट

Related

Tags: अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र एसपी एसपी एस. आनंद जिलाधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार डीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बाढ़ बैरिया भाजपा मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 28 August 2023
Next: छत की ढलाई के लिए लगे शटरिंग से गिरकर युवक गंभीर, वाराणसी जाते समय हुई मौत

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.