रसड़ा के नागपुर स्थित बंद कताई मिल की बिल्डिंग को ध्वस्त करते समय गुरूवार को 20 फीट उंचाई से गिरे मजदूर बादल (35) पुत्र अतहर अली निवासी खरदौनी थाना चोली जिला मेरठ की मौत हो गई.
रसड़ा के नागपुर स्थित बंद कताई मिल की बिल्डिंग को ध्वस्त करते समय गुरूवार को 20 फीट उंचाई से गिरे मजदूर बादल (35) पुत्र अतहर अली निवासी खरदौनी थाना चोली जिला मेरठ की मौत हो गई.
रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर गांव के पास बुधवार की शाम बस से ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े.
इसी बीच, सामने से आ रहा टेम्पो ने दोनों युवकों को चपेट में ले लिया. घायल युवकों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
जिले के लोग एक बार फिर होली मनाने को लेकर उहापोह की स्थिति में है. जिले में कहीं 25 तो कहीं 26 मार्च को होली लोग मना रहे हैं. जिला प्रशासन ने व्यापारी, पंडित व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनके सहमति के बाद 25 मार्च को होली मनाने का निर्णय लिया था.
होली पर्व को लेकर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर रविवार को जहां शराब खरीदने को लेकर लंबी कतारे देखी गई. वहीं आबकारी व प्रशासनिक टीम ने रसड़ा क्षेत्र के देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना शनिवार देर शाम की है. पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. बच्चें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
सशस्त्र क्रांति के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी.
रमजान-उल-मुबारक के पाक व मुकद्दस महीनें में छह: वर्षीय मासूम जन्नत स्माइल ने रोजा रखकर बड़े बुजुर्गों को भी नेकी की राह पर चलने की सीख दे रही है.
घोसी लोक सभा के एन डी ए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने क्षेत्र के श्री नाथ मठों पर जाकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव अभियान का शुरुआत किया.
नगर के कृषि मंडी के निकट मंगलवार को मारूती के चपेट में आने से साईकिल सवार विनोद तिवारी (65) निवासी बैजलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए.
जिसमें लाठी डंडे की चोट से दोनों पक्ष से 6 महिला और किशोरी समेत 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
ब्लाक में कार्यरत रोजगार सेवकों ने अपने 10 माह के बकाये मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को खंड विकास अधिकारी शकील अहमद अंसारी को पत्रक सौंपे कर बकाया मानदेय को तत्काल भुगतान की मांग किया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुर गांव में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से देवनाथ राजभर (36) और दूसरे पक्ष से सुनीता देवी (44), विशाल (17) व बुनेला राजभर (73) घायल हो गये. पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
रसड़ा ब्लॉक के बस्तौरा पंचायत के प्रधान सत्यप्रकाश के खाता संचालन पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रोक लगा दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की है.
रसड़ा-सिधागरघाट मार्ग के बढुबांध चट्टी के समीप शनिवार को दो बाइकों के आपस में हुई टक्कर में बाइक पर सवार अशोक कुमार (36) तथा जितेंद्र कुमार (42) निवासी खजुहा-कुरेम गंभीर रूप से घायल हो गए.
सड़ा कोतवाली क्षेत्र के अहिरपुरा कोटवारी मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार बबलू प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मथुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया.
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में 54 लाख से बनने वाले सीसी रोड पेवर्स ब्लॉक एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया गया.
ई रिक्शा पर सवार महिला के बैग से उचक्कों ने मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे हजारों रूपयो के गहनों पर हाथ साफ किया. पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आदर्श नगर पालिका द्वारा निर्मित नगर के वार्ड नंबर 19 स्थित रोशन शाह का पोखरा के सुंदरीकरण में दुर्गा जी चबूतरा का लोकार्पण मंगलवार को किया गया.
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा पुलिस टीम को सफतता मिली है.