Category: मनियर
कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों का 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है. हम लोग नगर पंचायत के ई ओ से वेतन के संबंध में बात कर रहे हैं तो उनका कहना है कि 2 माह के वेतन के लिए फाइल पर संस्तुति कर दिया गया है. चेयरमैन साहब से पूछने पर उनका कहना है कि कोई सिग्नेचर नहीं हुआ है. हम लोगों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है.
ईमानदारी का परिचय दिया है मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष बड़े लाल यादव ने. वह अपने मित्र श्याम बहादुर यादव के साथ एक दूसरे मित्र से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में एक पर्स मिला जिसमें तीन हजार नगदी के साथ झारखंड कोइलरी का आई कार्ड था. झारखंड का पता लिखा था. साथ में वोटर आईडी कार्ड था जिस पर विजय कुमार राजभर पुत्र राम लखन राजभर पता बालूपुर लिखा था। बड़े लाल यादव ने जाकर पर्स नगदी व कागजात सहित वापस किया.
मनियर कस्बा के चाँदूपाकड़ निवासी पुरन्जय शर्मा का कहना है कि विगत कुछ माह पूर्व एक कटरा का निर्माण करवाया था और विद्युत व्यवस्था के लिए एक किलोवॉट का कामर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जो विभागीय जाॅचोपरांत विगत नौ अप्रैल को स्वीकृत हो गया था. लेकिन उपभोक्ता के बार-बार आग्रह के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण मीटर नहीं लग पाया था.
