शराब की भट्ठियों पर पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई

मनियर, बलिया. मनियर पुलिस ने दियरा टुकड़ा नंबर दो के दियारे में पहुंचकर दारू की भट्ठियों पर तोड़फोड़ की। उपयोग में लाये जाने वाले ड्रम, तसला ,तसली को फोड़ा। दारू एवं लहन को नष्ट किया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई में शराब बनाने वाले नहीं मिले लेकिन बड़े पैमाने पर शराब की फैक्ट्रियां दियारा क्षेत्र में मिली। जिसको पुलिस द्वारा नष्ट किया गया।

 

इस संदर्भ में एसएचओ मनियर आर आर यादव का कहना है कि जब तक शराब का धंधा पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता है तब तक हमारी कार्रवाई चलती रहेगी।

(मनियर संवाददाता वीरेंद्र सिंह की खास रिपोर्ट)