Category: मनियर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत ने बड़ा गांव में वाराणसी हॉस्पिटल के नाम से चल रहे हॉस्पिटल के प्रबंधक पर नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर चिकित्सकीय भौतिक प्रमाण पत्र अंतरा रोगी, बाह्य रोगी रजिस्टर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया कार्यालय द्वारा जारी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दो कार्य दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है.
मनियर पुलिस द्वारा एलासगढ़ सरकारी ट्यूबेल के पास जाकर देखा गया तो दो व्यक्ति बैठे हुए थे जिनको चारों तरफ से घेरा मार कर पकड़ा गया तो एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया व दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसकी जमातलाशी ली गयी तो पास में रखी 04 बोरी में 25 पेटी 8 PM अवैध शराब बरामद हुई ।प्रत्येक पेटी में 48 पीस 180 ML अवैध अंग्रेजी शराब कुल 216 लीटर व पास में खड़ी एक अदद मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त को हिरासत में लिया गया तथा बरामद माल व वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की।
