मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी

आज रमजान का अन्तिम शुक्रवार यानि अलविदा की नमाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मुहम्मदपुर उदयपुरा की जामा मस्जिद में अदा की गयी. इस मौके पर मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना हाजी मु. अजहर हुसैन अशरफी अलवारसी ने अपनी तकरीर में यह पैगाम दिया कि इस्लाम शांति ऒर एकता का प्रतीक है तथा देश में शांति एवं अमनो चैन के लिए दुआएं मांगी तथा बाबूराम के छपरा, सवरुबांध, नगवां, ब्यासी, अखार की मस्जिदों में भी अलविदाई जुमे की नमाज अदा की गई.

सद्भाव की मिसाल है पुरवा दादा का छपरा

हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव का अद्भुत नजारा देखना हो तो शहर से सटे दुबहड़ ब्लाक के ग्राम सभा अखार के पुरवा दादा के छपरा में आपका स्वागत है. इस गांव में मजार व मन्दिर न सिर्फ एक ही परिसर में स्थित है, बल्कि यहां दोनों समुदायों के लोग उर्स व शिवरात्रि का पर्व एक साथ मनाते भी हैं. खास बात यह है कि मन्दिर के कर्त्ता-धर्ता व साल में दो बार लगने वाले उर्स (मेला) का सरंक्षक एक ही व्यक्ति है. उस शख्स का नाम है गुप्तेश्वर पाठक उर्फ गोगा पाठक.

धूमधाम से मनाई 25वीं सालगिरह

जबलपुर में रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक आईएएस (एलायड) राजेश पाठक एवं सरिता पाठक की शादी की पचीसवी सालगिरह डीएलडब्ल्यू (वाराणसी) के विश्राम गृह धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर उनके रिश्तेदारों व शुभचिंतकों का जमावड़ा रहा.

एक कमरे में चलता है मंगल पांडेय राजकीय महाविद्यालय

मंगल पांडेय विचार मंच उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा में हुई. मंच के सदस्य दयानंद मिश्र ने कहां की मंगल पांडेय उस शख्सियत का नाम है, जिन्होंने ब्रिटानिया हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की. उन्होंने एक ऐसी चिंगारी पैदा की, जिसके आग में ब्रिटानिया हुकूमत खाक हो गई. उन्हीं के बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि उनकी स्मृतियों को संजोए रखने के लिए समय-समय पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी और सफल प्रतिभागियों को मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

गंगा के लिए नगवा और ओझवलिया से शंखनाद

नगवा से कृष्णकांत पाठक गंगा भारत की पहचान है. सदियों से गंगा हमारे देश को अपने निर्मल एवं शुद्ध जल से सींच रही है. हमारी पेयजल, सिंचाई, तीर्थाटन सरीखी जरूरतों को पूरा कर रही …