वेद रचयिता महर्षि वेद व्यास का भावपूर्ण स्मरण

महर्षि बाल्मिकी विद्या मंदिर, दयानंद विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया. शहीद मंगल पांडेय के गांव नगवा में स्थापित गांधीधाम में 24 घंटे का कीर्तन का आयोजन किया गया. मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने त्रिदंडी स्वामी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया. शाम को भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें शिवजी पाठक, जवाहर पाठक, अजीत पाठक, मनीष पाठक, राधाकृष्ण पाठक, चंद्र प्रकाश पाठक सहित सैकड़ों शिष्य शामिल हुए.

बाबाधाम के लिए बलिया से चल दिए शिवभक्त (फोटो - कृष्णकांत पाठक)

वर बउरहवा के निहोरा करे चलल कांवरियन के जत्था

सोमवार को बलिया से कई बसों, जीप, बोलेरो तथा अन्य वाहनों से भारी संख्या में शिवभक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए. यह जत्था सोमवार को चल कर सावन के पहले दिन बुधवार को बाबा धाम में जलाभिषेक करेगा. यह सिलसिला एक माह तक चलेगा. बलिया के शिव भक्तों ने सोमवार को बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर तथा संकटमोचन मंदिर में पूजा आराधना करने के बाद बाबा धाम के लिए रवाना हुए.

मां मंगला भवानी के दरबार में हुए एक दूजे के

नरही थाना क्षेत्र के मां मंगला भवानी के दरबार में हिन्दू रीति-रिवाज से एक प्रेमी युगल ने शादी रचायी. बताया जाता है कि सूरज पुत्र भिखारी राम निवासी मुड़ेरा, थाना-भांवरकोल, जिला गाजीपुर चार वर्ष से गुजरात (वापी) में किसी फैक्टरी में काम रहा है. सविता निवासी रामापुर (सोहांव), थाना नरही एक माह पूर्व अपने पिता के साथ अपने भाई के पास गुजरात गई थी. उसका भाई भी गुजरात में ही काम करता है. वहां उसकी मुलाकात सूरज से होती है. दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं. इनका प्रेम आखिरकार परवान चढ़ा. दोनो एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे.

ईद की खुशियों से जर्रा जर्रा रोशन

पाक माह रमजान की समाप्ति पर गुरुवार को जिले भर में ईद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम बंधुओं में ईद को लेकर उत्साह देखा गया. नियत समय पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाज के वक्त नमाजियों के अलावा समाज के सभी वर्गों का जमावड़ा लगा रहा. नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. ईद के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. उधर, सिकन्दरपुर में मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में ईद के मौके पर नहीं रही बिजली. लोगों ने अंधेरे में मनाया ईद.

आज अता की जाएगी नमाज, रसड़ा में भी तैयारियां पूरी

रसड़ा नगर सहित ग्रामीण अंचलों के विभिन्न मस्जिदों में पाक माह रमजान के ईदुल फ़ितर की नमाज सात जुलाई को अदा की जाएगी. नगर के पुरानी मस्जिद में हाफिज अमान अली सात बज कर तीस मिनट पर, हज्जिन मस्जिद में मौलाना अख्तर कराहनी एवम मदधु मुहल्ला मस्जिद की नामज सात बजकर पैतालिस मिनट पर, ईदगाह पर आठ बजे मौलाना सरवर, मुन्सफी मस्जिद में एनामुल हक़ आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर नमाज अदा कराएंगे. कोटवारी सरायभारती कोप कुरेम सरदास पुर, नगहर, नवपुरा, कंसो, पटना, अठीलापुर, सिसवार जाम आदि गांवों के मस्जिदों में ईदुल फितर की भी नमाज पढ़ाई जाएगी.