आज अता की जाएगी नमाज, रसड़ा में भी तैयारियां पूरी

 

बलिया लाइव संवाददाता

रसड़ा (बलिया)। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के  विभिन्न मस्जिदों में पाक माह रमजान के ईदुल फ़ितर की नमाज सात जुलाई को अदा की जाएगी. नगर के पुरानी मस्जिद में हाफिज अमान अली सात बज कर तीस मिनट पर,  हज्जिन मस्जिद में मौलाना अख्तर कराहनी एवम मदधु मुहल्ला मस्जिद की नामज सात बजकर पैतालिस मिनट पर,  ईदगाह पर आठ बजे मौलाना सरवर, मुन्सफी मस्जिद में एनामुल हक़ आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर नमाज अदा कराएंगे. कोटवारी सरायभारती कोप कुरेम सरदास पुर, नगहर, नवपुरा, कंसो, पटना, अठीलापुर, सिसवार जाम आदि गांवों के मस्जिदों में ईदुल फितर की भी  नमाज पढ़ाई जाएगी.  रमजान का पाक माह चांद दिखने से शुरू होता है और चाँद  दिखने से ही ख़त्म होता है. नगर के  ईदगाह मस्जिद पर स्थानीय व ग्रामीण अंचलों के  मुस्लिम हजारों की तादाद में नमाज अदा करेगे. मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ये रमजान पाक माह बहुत ही अच्छा है. क्योंकि इस रमजान में तीस रोज़े पड़े है. कभी कभार ही किसी रमजान में  तीस रोज़े पड़ते है. इसीलिए रमजान माह में तीस रोजे होने से यह पाक माह बहुत अच्छा माना जा रहा है. जिससे रोजा रखने वाले अपने आप को खुश नसीब मान रहे है.