Category: बांसडीह
अप्रत्याशित जानवर के पंजों के निशान देखने के बाद इलाके में बना भय का माहौल
बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र में बीते मंगलवार की शाम आदर गांव के पास कथित तेंदुए के दिखाई देने को लेकर मची हलचल अभी शांत भी नही हुई थी कि गुरुवार रात विद्याभवन नरायनपुर में एक और निशाचर जीव के पंजों के निशान ने हलचल मचा दी.
न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
बांसडीह, बलिया. संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में मुकदमे की पैरवी करने गयी महिला के साथ तहसील परिसर में प्रतिवादी द्वारा मारपीट के पांच माह पुराने मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.
मिनी स्टेडियम से हुई चोरी के मामले में सेवा समिति ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र कार्रवाई की मांग
बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नरायनपुर स्थित शहीद विजेंद्र बहादुर सिंह मिनी स्टेडियम में बीते दिनों चोरों द्वारा स्टेडियम में लगे सोलर लाइट व पैनल खोलकर चुरा लेने के संबंध में गुरुवार को अमर शहीद विजेंद्र बहादुर सिंह सेवा समिति द्वारा इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह को पत्र देकर मामले में कारवाई की मांग की गयी.
तकनीकी सहायक के विरुद्ध जांच समिति गठित
बांसडीह, बलिया. विकास खंड बांसडीह के न्याय पंचायत सेरिया व छितौनी के तकनीकी सहायक के विरुद्ध ग्राम प्रधानों की शिकायत के बाद सांसद रविंद कुशवाहा द्वारा पत्राचार कर जिलाधिकारी से इस प्रकरण में कारवाई की मांग के बाद मामले में तकनीकी सहायक प्रमोद सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिये जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ द्वारा तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गयी है.
भाजपा नेता को बरछी मारने के आरोप में दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार को दो व्यक्तियों के बीच हुए जमीनी विवाद में चल रही पंचायत में भाजपा नेता अजित कुमार सिंह को बरछी मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है.
