Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश लेकर निकाली गई अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा ‘प्रगति पथ यात्रा—पेडल फॉर नेचर’ शनिवार को बेल्थरारोड क्षेत्र में पहुंची। क्षेत्र पंचायत स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर यात्रा का स्वागत ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने साइकिल यात्रा में शामिल पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी एवं उनके साथ चल रहे साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान की सराहना की। उन्होंने स्वयं भी साइकिल चलाकर यात्रा में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित की।
डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई यह साइकिल यात्रा लोगों को प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक लोगों को ऐसे अभियानों से जुड़ना चाहिए।
साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल सदस्यों ने साइकिल के माध्यम से स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया। क्षेत्र में यात्रा के पहुंचने पर लोगों में भी इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
