Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो
बलिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और राज्य सभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने सोमवार को बलिया प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, अरजीत सिंह, प्रेमचंद मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत जनपद के समस्त पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश सह प्रभारी ने पदाधिकारियों से संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया।
इसके साथ ही सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की भूमिका, पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में वर्ष 2022 एवं 2024 के चुनावों में पार्टी के लिए कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों पर भी मंथन किया गया।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा का यह बलिया प्रवास आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
