Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. समाजवादी पार्टी ने बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव में घाघरा नदी के कटान और ठोकर निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को यहां ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि सिकंदरपुर से बांसडीह तक जो 17 ठोकर बनाए गए, वही महाराजपुर के लिए काल बन गए हैं। नदी का पूरा दबाव गांव की तरफ मुड़ गया है।
सांसद ने कहा कि जब बलिया में मीटिंग हुई थी, तब उन्होंने अधिकारियों से तीन ठोकर और बढ़ाने की मांग की थी। अधिकारियों ने उस समय कहा था कि यह घातक होगा। लखनऊ के अधिकारियों ने जियो टैग और ड्रोन सर्वे के बाद कहा कि बंधा दूर होने से 17 ठोकर पर ही इलाका बच जाएगा, लेकिन हकीकत में 17 ठोकर बनने के बाद नदी का संपूर्ण प्रवाह महाराजपुर गांव की ओर हो गया।
उन्होंने बताया कि दो महीने से वह दिन-रात इस प्रोजेक्ट के लिए लगे हैं। अभी चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में गोरखपुर में मीटिंग चल रही है। 18 नवंबर तक संपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि 18 नवंबर को एक व्यक्ति बलिया में अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। 26, 27 और 28 नवंबर को लखनऊ और जिले के अधिकारियों की टीम गांव में आकर फाइनल हियरिंग करेगी।

सांसद ने कहा कि नवंबर-दिसंबर ही महत्वपूर्ण है। 15 दिसंबर तक प्रोजेक्ट पास कराकर जनवरी में काम शुरू कराना होगा, तभी अगली बाढ़ से गांव को बचाया जा सकेगा। महाराजपुर से चांदपुर के बीच तीन ठोकर और बनने से ही गांव बच पाएगा। बाढ़ आ जाने पर जनता के पैसे का दुरुपयोग होता है।
इस दौरान रणजीत चौधरी, चंद्रशेखर यादव, विजय यादव, प्रवीण सिंह, प्रभात मौर्य, जय प्रकाश यादव, श्याम बिहारी राजभर, राजगृही यादव, अरविंद, रमाशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
