क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने मारपीट मामले में चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

bairia kotwali
क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने मारपीट मामले में चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बलिया. क्षेत्राधिकारी कार्यालय बैरिया के सामने मंगलवार को हुई मारपीट, मोटरसाइकिल की छीना झपटी और उसे क्षतिग्रस्त करने के मामले में बैरिया पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर धारा 323, 504, 506 व 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है.

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि खोरी पाकड़ गांव निवासी योगेश चंद्र राय पुत्र उदय शंकर राय ने तहरीर दिया है कि कुछ दिन पूर्व हमलावरों की एक बारात में नाच को लेकर कहा सुनी व मारपीट हो गई थी.

उसी के रंजिश में मंगलवार को उक्त दबंग युवकों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय बैरिया के सामने मारपीट की. मोटरसाइकिल की छिना झपटी में मेरी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. एसएचओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/