पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की अगुवाई में रसड़ा चीनी मिल के फिर से संचालन को लेकर अभियान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. विधान सभा बेल्थरा रोड क्षेत्र के किडिहरापुर ग्राम पंचायत में रसड़ा चीनी मिल को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर किसानों के बीच समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्र के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक ई. रोमित सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान जुटे।इस दौरान राम इकबाल सिंह ने किसानों से अपील की कि रसड़ा चीनी मिल क्षेत्रीय किसानों की जीवनरेखा है और इसे पुनः शुरू कराना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मिल के बंद होने से क्षेत्रीय गन्ना किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और युवाओं को रोजगार के अवसर भी नहीं मिल पा रहे हैं।कार्यक्रम में भीमपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मदेव सिंह, ई. रोमित सिंह, बृजेश सिंह समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चीनी मिल को शीघ्र चालू कराए जाने की मांग उठाई और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में समर्थन देने की अपील की।

इस पहल को लेकर क्षेत्रीय किसानों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूर्व विधायक के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि यदि यह मांग जोर पकड़ती है तो सरकार को पुनः विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel