Ballia-मान मनौवल कर धरना खत्म कराया था, दूसरे दिन दर्जनों लोगों पर दर्ज हुआ केस

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में हुई बालक की बाद मौत ग्रामीणों द्वारा (स्टेट हाइवे) बांसडीह मनियर मार्ग को जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद सहित 35 – 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विगत सोमवार की सुबह हालपुर में पर घर से बाहर खेलने निकले बच्चे आयुष अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बांसडीह मनियर मार्ग को जाम कर मुआवजे व ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर घंटो सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने देर तक प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने के लिये अनुनय किया लेकिन प्रदर्शन करने वाले मानने को तैयार नही हुए।

इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गयी । साथ ही मुख्यालय से उच्चाधिकारियों को बुलाया गया। इसके बाद काफी देर तक कहासुनी व मान मनौव्वल के बाद प्रदर्शनकारियों की मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वीकार करने के बाद अवरुद्ध मार्ग पर यातायात बहाल किया गया गया।

इसी प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी वीडियोग्राफी व उपनिरीक्षक सूबेदार यादव की तहरीर के आधार पर गांव के  रोहित साहनी, राजाराम, छोटेलाल, रिंकू, अशोक, रंजीत, मकुनी, रामजी, बत्तख, लल्लू, उमेश, वकील, सूरज, राजू, सन्नी, विकास, सरिता देवी, सुभावती देवी, विजांति देवी, शकुंतला देवी, यशराम सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, देवेंद्र साहनी निवासी हालपुर व 35 – 40 अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा, राज्यमार्ग अवरुद्ध करना ,लोकसेवक के कर्तव्यों के संपादन में बाधा उत्पन्न करने, विधि विरुद्ध जमाव, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में अन्य अज्ञात लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि बालक की मौत के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद भी उक्त लोगो द्वारा जानबूझकर सड़क अवरुद्ध कर व्यवस्था में बाधा उत्पन्न की गयी। मामले में चिन्हित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel