
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभाँव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक प्रिंस राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बेल्थरा बाजार गांव निवासी जोगिंदर राम की पुत्री की शादी थी, जिसमें सिकंदरपुर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बारात आई थी। बारात के स्वागत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और विवाद में बदल गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घराती पक्ष से गांव के एक युवक दिलीप राव आजाद जो कि मृतक प्रिंस का बड़ा भाई है, ने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें सिर में चोट लगी तथा उनके कपड़े भी फट गए। इसी बीच उनका छोटा भाई प्रिंस राव बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने उसे वहां से घर भेज दिया और स्वयं अन्य लोगों के साथ बारात में लौट गए।
परिजनों के अनुसार, कुछ समय बाद प्रिंस ने घर पहुंचकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिलीप राव का कहना है कि संभवतः उनके साथ हुई घटना और वहां से वापस भेजे जाने की बात से प्रिंस मानसिक रूप से आहत हो गया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रिंस राव अविवाहित था और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक और मायूसी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही उभाँव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।
उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

