
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाने पर पुलिस की पीआरवी टीम द्वारा पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की थाना परिसर में कथित मार-पिटाई की घटना और युवक की तबीयत बिगड़ने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
युवक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह कर अपना दामन बचाने की कोशिश कर रही है. घटना सोमवार की शाम की बताई गई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामला बढ़ता देख एसपी बलिया ने पीआरवी के आरक्षी शिवकेश कन्नौजिया को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्थरा बाजार निवासी किराना व्यवसायी रमेश गोंड की दुकान पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद और कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपनी वहां से पूछताछ के लिए उभांव थाने ले आई।
परिजनों का आरोप है कि थाना परिसर में पूछताछ के दौरान सुरेश गोंड को बुरी तरह पीआरवी पुलिस टीम ने मारा पीटा जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गये। युवक की तबीयत खराब होते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि सुरेश गोंड पहले से पथरी और ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे में कथित मारपीट के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई। घटना की जानकारी फैलते ही अस्पताल और थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई तथा मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।
वहीं उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक की माने तो दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मोबाइल तोड़े जाने की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि थाने लाने के बाद मुंशी द्वारा युवक की तबीयत खराब देखी गई, जिसके बाद तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी सीयर भेजा गया। थाना प्रभारी पाठक ने बताया कि पीआरवी के एक जवान पर मारपीट के आरोप में कांस्टेबल शिवकेश कनौजिया को लाइन हाजिर किए जाने का आदेश जारी हुआ है। पूरे मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

