Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. नगर पंचायत क्षेत्र बैरिया अंतर्गत मिश्र की मठिया गांव निवासी एक युवक और उसके भाई पर हमला करने के आरोप में गांव के ही अनीश यादव, समीर यादव व गोलू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित अजय यादव नाम के युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका भाई विजय यादव बाजार से घर का राशन और पूजा का सामान खरीद कर घर लौट रहा था कि रास्ते में खड़े अनीश यादव व अन्य आरोपी उसे अकारण गाली देने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट किए।
आरोप है कि विजय को लाठी, डंडे तथा फाइटर से पीट-पीट कर बुरी तरह से विजय को घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जब अजय मौके पर पहुंचा तो उसे भी पीटने के लिए दौड़ा लिया गया। बैरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोबाइल और पैसा चोरी होने पर थाने में तहरीर
बैरिया. क्षेत्र के वंश गोपाल छपरा निवासी जगतानंद मिश्रा ने सोमवार की रात घर से मोबाइल और 3500 चोरी होने के मामले में बैरिया थाने में तहरीर देकर माधव मिश्र के टोला निवासी एक व्यक्ति को आरोपित बताते हुए उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा तीन दिन पूर्व उनके दरवाजे पर लगे पर्दे में आग लगा दिया गया था। बैरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


