Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया समाजवादी पार्टी ने स्व.कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राजनीति

बलिया समाजवादी पार्टी ने स्व.कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई

समाजवादी पार्टी की ओर से बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार और बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
General Desk 15 March, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sapa on kansiram jayanti

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बलिया

बलिया. समाजवादी पार्टी की ओर से बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार और बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने के उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए याद किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में लगा दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है और कांशीराम जी के आदर्श हमें उसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

अंबिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम जी का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष/फेफना विधायक) ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं।

युवजन सभा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को कांशीराम जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए।

राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि कांशीराम जी की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।”पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रस्ताव रखा कि मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न दिया जाए जिसे ध्वनि मत से स्वीकार्य किया गया और इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया”

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी लोगों ने कांशीराम जी को नमन करके हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय,लक्ष्मण गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी,साथी रामजी गुप्ता,शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव,रमाशंकर खरवार, उदय बहादुर सिंह,रवींद्र यादव, सामू ठाकुर, कमलेश भारती,शिव कुमार रश्मि,सुनील भारती,आदित्य गौतम,विनायक मौर्य, रविन्द्र नाथ यादव, नागेश्वर, रामजी यादव, रामनाथ पटेल, देवेंद्र कुमार,हिमांशु त्रिपाठी,अनूप वर्मा,जगमोहन, जलालुद्दीन जे डी,धनजी यादव , सैयद शोएबुल इस्लाम,सुनील सर्राफ, रामनाथ पासवान,आजम खां,आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता रामेश्वर पासवान संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार रामगोविंद चौधरी सनातन पांडेय समाजवादी पार्टी बलिया सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' स्व. कांशीराम की जयंती

Post navigation

Previous: उभांव थाना समाधान दिवस में पहुंचे 9 मामले, सीओ रसड़ा ने दिए जल्द निस्तारण के निर्देश
Next: बांसडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी, सभी धर्मों के लोगों ने की हिस्सेदारी

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.