बलिया में कई विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ेंगे मतदान केंद्र, बूथों के पुनर्समायोजन पर बैठक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. आगामी विधानसभा चुनावों तक बलिया में सात विधानसभा सीटों पर बूथों की संख्या बढ़ जाएगी। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) और 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक यह जानकारी सामने आई.

इस बैठक में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों—357- बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359- सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362- बांसडीह, एवं 363-बैरिया—की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाता सुविधाओं में सुधार लाने के लिए मतदेय स्थलों के पुनः समायोजन पर काम किया जा रहा है।

इस बदलाव से विशेष रूप से 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को दोबारा से व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे मतदाताओं को अधिक सुगमता और बेहतर मतदान अनुभव मिल सके। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बिंदु यह था कि विधानसभा बेल्थरारोड में दो नए बूथ जोड़े जाएंगे—कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ीह और प्राथमिक विद्यालय पशुहारी में।

इसके अलावा, रसड़ा में पोलिंग बूथ की संख्या 420 तक पहुँच जाएगी। सिकंदरपुर में दो केन्द्र की वृद्धि की जाएगी, वर्तमान 329 बूथ है। फेफना में 335 बूथ, बलिया नगर में 19 नए बूथ, बांसडीह में 33 नए बूथ और बैरिया में 18 नए बूथ जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई लड़की तो सामने आया मामला

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बूथों की संख्या बढ़ाने से पहले मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भवनों में पर्याप्त स्थान हो और मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में कोई कठिनाई न हो। इसके साथ ही राजनैतिक दलों से इस संबंध में विचार विमर्श कर भौतिक सत्यापन के बाद ही नए बूथों का गठन किया जाएगा।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों को यह निर्देश भी दिया गया कि यदि वे बूथों की बढ़ोतरी या अन्य संबंधित समस्याओं पर कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहते हैं, तो वह इन्हें लिखित रूप में जिला प्रशासन के पास प्रस्तुत करें। केवल लिखित शिकायतों और सुझावों के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाना और मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक मतदान स्थल उपलब्ध कराना है। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, हसन अख्तर, सभी एसडीएम एवं सभी राजनैतिक दल आदि उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel