

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बलिया
मनियर,बलिया.क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग लड़की से 22 साल के युवक ने बलात्कार किया.. लड़की जब प्रेगनेंट हो गई तो उसके घर वालों को इसका पता चला और मामला अब पुलिस तक पहुंचा है।
पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि 17 साल की नाबालिग से गोलू राजभर पुत्र बबन राजभर नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। शारीरिक सम्बन्ध बनने के बाद डरी सहमी लड़की चुप रह गई थी लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला। इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गए थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
परिजनों का आरोप है कि इस पर आरोपी ने गलती मानने की बजाय उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने इसके बाद पुलिस से मदद और इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई. पुलिस ने इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि आरोपी बस स्टैण्ड मनियर के पास मौजूद है तो उसे वहां से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

