Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 31 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहड़: स्थानीय दुबहड़ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा की मां रमावती देवी ने अपने आवास पर मंगलवार को गांव के हर पुरवा के 200 गरीब और असहाय स्त्री- पुरुषों को कंबल वितरित किया. कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर वे बहुत खुश हुए.

बहर:क्षेत्र के दत्तुमठ में हो रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भव्य रुक्मिणी श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव मनाया गया. क्षेत्र के अनेक गांवों से भक्तगण आकर कथा का आनंद उठाते रहे. विवाह महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अवध धाम से पधारे कथा वक्ता आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि भगवान ने 16108 विवाह किया.

बैरिया : स्थानीय तहसील परिसर में विगत 13 दिसंबर से तहसील के अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यो का बहिष्कार जारी है. वहीं 24 दिसंबर से एसडीएम न्यायालय के सामने दरी बिछाकर क्रमिक अनशन के साथ धरना दे रहे हैं.

बलिया: कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है. जरूरी जगहों पर अलाव के साथ स्थायी और अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं.डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार की मध्य रात्रि में घूमकर तमाम इंतजामात की हकीकत का जायजा लिया. साथ ही जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी दिये.

बलिया: नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से 6 जनवरी से ‘सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का अभियान चलाया जाएगा.

बैरिया : सोनबरसा निवासी गायत्री देवी को शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर की प्रबंधक बनाया गया है. यह खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. नवनियुक्त प्रबंधक गायत्री देवी ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर की शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा. सभी बच्चों को सही और समीचीन शिक्षा प्रदान की जायेगी.

सुखपुरा : पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी ग्राम भलुही निवासी जवाहिर सिंह (72) का निधन सोमवार की सुबह उनके आवास पर हृदय गति रुकने से हो गया. समाजवादी चिंतक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निकटतम मित्र कुलदीप सिंह के सुपुत्र जवाहिर सिंह 2002 से 2005 तक गड़वार के ब्लाक प्रमुख थे.

बलिया : पिछले तीन दिनों से बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव का समापन 29 तारीख को इस वादे के साथ हुआ कि हर साल यह महोत्सव यूं ही आयोजित होता रहेगा. संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया की 15वीं वर्षगांठ पर 27 से 29 दिसंबर तक समारोह का आयोजन किया गया.

• जी हां…..UPTET 2019 अर्थात अध्यापक पात्रता परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है. बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि UPTET 2019 की परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को होगी. पहले 22 दिसबंर को होनी थी यह परीक्षा. लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल और इंटरनेट न चलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

• मौजूदा दौर में दस हजार रुपये मानदेय का कोई मतलब नहीं होता. मगर कंगाल होने से जंजाल होना बेहतर माना जाता है. मगर विडम्बना यह है कि वह भी समय से नहीं मिलता. मगर महिला शिक्षा मित्रों के लिए एक खुशखबरी है. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि महिला शिक्षा मित्रों को अब 6 माह का मातृत्व अवकाश मिलेगा. प्रदेश सरकार ने यह सहूलियत महिला शिक्षामित्रों, महिला अंशकालिक अनुदेशकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को भी देने का फैसला किया है. सोमवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की तरफ से जारी शासनादेश में यह जानकारी दी गई है.

• एक गुड न्यूज औऱ है. बलिया से भारी तादाद में लोग बीएचयू में इलाज करवाने पहुंचते हैं. अब बीएचयू या ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को ब्लड के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा. नेशनल हेल्थ मिशन के सहयोग से ब्लड पर लगने वाला प्रोसेसिंग शुल्क खत्म कर दिया गया है. अभी तक ब्लड बैंक में रक्तदान करने के बाद मरीजों को 850 रुपये प्रति यूनिट रक्त का प्रासेसिंग चार्ज देना पड़ता था.

• सोमवार को दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव से रिटायर्ड प्रभारी बीडीओ अखिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया. करीब डेढ़ दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में यह गिरफ्तारी हुई है. ईओडब्ल्यू (वाराणसी) की टीम ने दुबहड़ पुलिस के सहयोग से अखिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया. वर्ष 2000 से 2005 के बीच काम के बदले अनाज वाली सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में मजदूरों को खाद्यान्न देने की बजाय कालाबाजार में बेच दिया गया था. खाद्यान्न घोटाले में कुछ महीनों के अंदर हुई तीसरी गिरफ्तारी के बाद आरोपितों में हलचल मची हुई है.

• गंगा बेसिन में औषधीय खेती के लिए उत्तर प्रदेश के दस जिले चिन्हित किए गए हैं. इसमें बलिया भी शामिल है. इन जिलों में जीवन रक्षक औषधीय खेती को सरकार बढ़ावा देगी. इन जिलों में 16 औषधीय और सगंध प्रजाति की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे किसानों की आमदनी तो बढेगी ही. आयुर्वेदिक दवाओं और चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन मिलेगा.

• सोमवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम का नेतृत्व एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे. गुरुपर्व के मद्देनजर गुरुद्वारा रोड पर विशेष नजर रही. ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने नाली तक के अतिक्रमण को हटवाया.

• तीन गिरोहों के 126 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत गौतमबुद्ध नगर जिला की पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इन पर सुपारी लेकर हत्या करने, कंपनियों से जबरन ठेका हासिल करने सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आऱोप है. गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने मीडिया को बताया है कि इस कानून के तहत पुलिस कांस्टेबल सतवीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. वह बलिया जिले में तैनात था.

• हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र के मुताबिक सोनबरसा गांव की गायत्री देवी को बैरिया के जूनियर हाईस्कूल पांडेयपुर का प्रबंधक बनाया गया है.

• 72 साल की उम्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख जवाहिर सिंह का निधन हो गया. वे सुखपुरा के भुलही गांव के निवासी थे. हमारे संवाददाता पंकज सिंह ने बताया कि जवाहिर सिंह 2002 से 2005 तक गड़वार ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख रहे. वे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निकटतम मित्र कुलदीप सिंह के पुत्र थे.

• संतुलन बिगड़ा तो बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई. यह हादसा सिकंदरपुर बालूपुर मार्ग पर आदर्श इंटर कॉलेज के गेट के पास हुआ. इस हादसे में नेमा टोला निवासी 35 वर्षीय संजय राजभर, 30 वर्षीय राजेश और 29 वर्षीय अमित जख्मी हो गए. इनमें संजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

• रेवती में चटका रेलवे ट्रैक. मचा हड़कंप. छपरा- बलिया रेल खंड पर रेवती स्टेशन के कुआंपीपर रेलवे क्रांसिग से पूरब यह हादसा हुआ. सोमवार को तड़के 5:45 बजे डाउन श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद अचानक रेलवे ट्रैक चटक गया. पेट्रोलिग पर निकले ट्रैकमैन मुन्ना कुमार औऱ ईलियास की नजर जब चटकी ट्रैक पर पड़ी तो उन्होने इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी. आनन-फानन में बलिया स्टेशन से इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत में जुट गई. अप सियालदह बलिया एक्सप्रेस सहित समस्त ट्रेनों को काशन के सहारे पास किया गया. इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने उक्त क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत की. फिर परिचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया.

• भोजपुरी शिरोमणि भिखारी ठाकुर की कृति बेटी बेचवा के मंचन के साथ ही रविवार की रात तीन दिनी राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव का समापन हो गया. इस मौके पर कोलकाता के लिटिल थेस्पियन ग्रुप ने एसएम अजहर के निर्देशन में पतझड़ का भी मंचन किया गया. इसमें उमा झुनझुनवाला का जबरदस्त परफार्मेंस देख लोग दांतों तले अंगुली दबा लिए. बलिया की साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था संकल्प की 15वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट के ड्रामा हाल में यह मंचन किया गया
.

• राजनारायण बगावती तेवर के नेता थे. जब इंदिरा गांधी की तानाशाही चरम पर थी. तब उन्होंने उन्हें कोर्ट और वोट दोनों से चुनाव हराया था. ऐसा कहना है युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का. पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रेपुरा गांव में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि राजनारायण ने जीवन पर्यंत वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया.

• सोमवार को भी बलिया सिटी में प्रभातफेरी निकाली गयी. गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशपर्व पर निकाली गई प्रभातफेरी के स्वागत को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से वातावरण गूंज उठा.

• दुबहर के अखार गांव में बड़ी मठिया के पास रविवार की रात चोर रामायण गिरि के घर में छत के सहारे उतर गए. चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

• सवरी के जूठे बेर खाने की बात हो या केवट का हठ मानना, दोनों में ही प्रभु श्रीराम ने अपने से ज्यादा महत्व भक्त को दिया है. ऐसा कहना है देवरिया से पधारे मानस मर्मज्ञ अखिलेशमणि शांडिल्य उर्फ चुटकिया बाबा का. चुटकिया बाबा रसड़ा के श्रीनाथ मठ परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण व संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

• पूतना भगवान को मारने के लिए गई थी. पर भगवान ने उसे अपनी मां के बराबर सदगति दी. ऐसा कहना है अवध धाम से आए कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री का. वे अखार/व्यासी के दत्तुमठ पोखरे पर हो रहे श्रीमद्भागवत कथा के श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सब प्रकार से अपने धर्म की रक्षा करना चाहिए. कई बार भगवान अकारण भी करुणा करते हैं.

• सोमवार को नाक आउट मुकाबले में सिवान ने काठमांडू को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. नगर पंचायत रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. संत यतीनाथ मिनी स्पो‌र्ट्स स्टेडियम सुखपुरा में चल रहा है अवधेश सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट.

• त्रिकालपुर की टीम 12 ओवर में 56 रन बनाकर आल आउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए सरयां की टीम ने दो विकेट खोकर 8 ओवर में 57 रन त्रिकालपुर को पराजित कर दिया. जय भिखारी बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गड़वार के चांदपुर खेल मैदान में हुआ.

• दो से पांच जनवरी तक चलेगी वॉलीबाल प्रतियोगिता. क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा की देखरेख में सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के मैदान को इसके लिए तैयार किया जा रहा है.

• दो बाइकों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में नागपुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद और उनकी 32 वर्षीय पत्नी अनीता घायल हो गई. उन्हीं के साथ जा रही लहसनी गांव निवासी 20 रेनू पुत्री महेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Tags: बीएचयू बेटी बेचवा ब्लड भिखारी ठाकुर महिला शिक्षामित्र मातृत्व अवकाश राजनारायण रिटायर्ट बीडीओ रेपुरा रेल ट्रैक रेवती संकल्प रंगोत्सव सिवान सुखपुरा

Post navigation

Previous: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन घायल
Next: बलिया जिले की पांच महान विभूतियों को संकल्प सम्मान 2019

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

You may have missed

Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.