Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Uncategorised

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 30 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                             ब्रेकिंग न्यूज

बिल्थरारोड/ चौकियामोड़: पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार की शाम 6 बजे वाराणसी- भटनी रेल मार्ग पर मझौवा गांव के समीप रेलवे ट्रैक धंसने से हड़कम्प मच गया. मिट्टी हटने के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया था.इस वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बन्द हो गया.

बलिया: जिले में लगातार हो रही बारिश और जलजमाव के कारण समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर बांसडीह तहसील मुख्यालय पर एक अक्टूबर को प्रस्तावित धरना सभा अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है. उक्त जानकारी सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय और हरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी है.

बलिया जेल के बैरकों में घुटने भर पानी होने के कारण कैदियों को आजमगढ़ और आम्बेडकरनगर की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं, बिहार के पटना शहर बाढ़ के कारण अपने आवास में फंसी प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा को सुरक्षित निकाल लिया गया. NDRF की टीम ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी उनके सुरक्षित निकाला.

बैरिया: क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन रविवार सुबह से ही बंद है. स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया कि बलिया व बांसडीह रोड रेलवे स्टेशनों के बीच बोहा के पास पटरी में कुछ गड़बड़ी आई है. उसे ठीक किया जा रहा है. मऊ होकर आने वाली ट्रेनें वहीं से कटकर भटनी के रास्ते छपरा पहुंच रही हैं. अप की ट्रेनें बलिया और डाउन की ट्रेनें छपरा से लौटायी जा रही हैं.

बैरिया: बिजली सप्लाई ठप होने के साथ ही रानीगंज बाजार के दूरसंचार केंद्र से शनिवार की रात से बीएसएनएल सेवा ठप है. इससे बैंक और व्यावसायिक संस्थान प्रभावित हुए हैं.जमा-निकासी को लेकर सोमवार को इलाहाबाद बैंक, एलआईसी सैटलाइट ब्रांच, पोस्ट ऑफिस आदि पर काफी संख्या में लोग पहुंचे. वहां लिंक फेल होने का बोर्ड लगा देख इंतजार में बैठे हैं.

बांसडीह: मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.परिवार के लोगों का कहना है कि दरोगा तुरहा (45) शनिवार की शाम को अपने साथियों के साथ असना गांव के बहेरा नाले में मछली मारने गया था. वहीं पर वह पानी में गिर गया. उसके साथी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाए, डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई.

बलिया: पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आने वाले बलिया-छपरा रेल खंड पर रविवार को भारी बारिश के कारण पटरी धंसने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. इसके अलावा बारिश से दीवार गिरने कारण एक व्यक्ति की रविवार सुबह मौत भी हो गई.पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि आज तड़के सवा चार बजे भारी बारिश के कारण छपरा-बलिया रेल प्रखंड पर बलिया और बांसडीह रेलवे स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने की सूचना मिली थी.

बैरिया तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी एक बार फिर बढ़ने लगी है. रविवार को सुबह ही केहरपुर ग्राम पंचायत में स्थित स्वामी हरेराम ब्रह्मचारी जी का स्थान गंगा में विलीन हो गया. इसके आसपास के घरों पर भी खतरा के बादल मंडराने लगे हैं. इलाहाबाद से बलिया तक एक बार फिर गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है. दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय जल आयोग गाय घाट पर गंगा का जलस्तर 58.9 40 मीटर दर्ज किया गया.

बैरिया तहसील क्षेत्र के पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में रविवार को झमाझम बारिश के बीच हुए छात्र संघ चुनाव में हिमांशु सिंह अध्यक्ष और रंजन गुप्ता महामंत्री चुने गए. राजकुमार उपाध्यक्ष और इंद्रजीत यादव पुस्तकालय मंत्री निर्वाचित हुए.सभी विजेताओं को उप जिलाधिकारी बैरिया दुष्यंत कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार की मौजूदगी में छात्रसंघ के संरक्षक प्राचार्य डॉ अब्दुल वहीद ने पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई. कॉलेज में 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे.

बलिया : मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बारिश से स्कूलों के परिसर और रास्ते में जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 30 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है. इसमें सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं.

मथुरा महाविद्यालय रसड़ा छात्रसंघ चुनाव में आनंद यादव ने 382 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. यादव ने अनिकेत सिंह को 25 मतों से हराया. कॉलेज में कुल 1246 मतों में से 747 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया. छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष पद पर आनंद यादव को 382 अनिकेत सिंह को 357, मुनीब यादव को 1 मत अवैध 3 तीन नोटा 4 मत का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर नेहाल अहमद 371 मत पाकर अविनाश कुमार तिवारी (185) और अंकित कुमार गुप्ता(182) को हराया.

सुखपुरा : तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने बिजली विभाग की कलई खोल कर रख दी है. विगत दो वर्षों में पेड़ो की डालियों की कटाई न होने तथा पोलों की ग्राउंडिंग नहीं होने से जहां तहां पोल उखड़ गये है.बाकी कसर बारिश ने पूरा कर रही है. विगत वर्ष बिजली उप केन्द्र की छत का मरम्मत कार्य हुआ. छत के टपकने की वजह से आपूर्ति करने वाली मशीनें भीग रही है.

भीमपुरा :थाना क्षेत्र के देवलवीर गांव में जानकी प्रसाद(55) वर्ष मड़ई में सो रहे थे. रविवार की सुबह बारिश के दौरान मड़ई गिर गयी. मड़ई की ईंट की दीवार के मलबे में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पानी से भरे गढ़े में गिरने से उभांव थाना क्षेत्र के शाह कुंडैल गांव निवासी हरिराम राजभर(40) की मौत हो गयी. वह गांव के ईट भट्ठे पर मजदूरी करता था. शनिवार की रात वह शौच के लिए ईट भट्ठे के पास चला गया. शौच से लौटते समय बारिश के कारण पैर फिसलने से हरिराम बेकाबू होकर गड़ही के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

बरसात शुरू होते ही जनपद बलिया के अन्तर्गत संवरा हाल्ट स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित ढाले को बन्द कर आधी अधूरी “अण्डर पास पुलिया” चालू कर दिया गया है. पुलिये में 5-6 फीट तक पानी भरा रहता है. इससे क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जानलेवा साबित हो रहा है.

बिजली सबस्टेशन बैरिया से दोकटी और रानीगंज देहात फीडर की बिजली सप्लाई पिछले चार दिनों से ठप होने से पांच दर्जन गांव अंधेरे में हैं. चौथे दिन बिजली सप्लाई शुरू होते ही रानीगंज देहात फीडर की ट्राली खराब हो गयी है. उपभोक्ताओं को पानी के अलावा अन्य समस्याएं हो रही हैं. सबसे बड़ी समस्या बरसात में अंधेरे से हो रहा है. दोकटी फीडर से बिजली सप्लाई न होने से सोनबरसा, भोजपुर, सावन छपरा, भगवापुर, चौबे की दलकी, लालगंज के लोग अंधेरे में रह रहे हैं

बड़ों के सम्मान और उनके स्थान का सबको हमेशा ख्याल रखना चाहिए. यह बात तो जैसे घुट्टी में घोलकर पिला दी गयी हो. ऐसी शख्सियतों को याद करने पर लता मंगेशकर का नाम जेहन में आ जाता है. निराले अंदाज के लिए आज भी याद किये जाने वाले मरहूम किशोर कुमार उनके समकालीनों में ही थे. हालांकि वाकया इन दोनों से जुड़ा है.

Tags: बिजली बिजली सप्ला बैरिया भीमपुरा रेल पटरी सुखपूरा स्कूल

Post navigation

Previous: नहीं है नौरंगा पंचायत की सुधि लेने वाला
Next: बिजली सप्लाई ठप होने के साथ बीएसएनएल सेवा बंद

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.