Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
News Desk 6 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines
https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/1514805565326848/?t=0

छपरा स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

  • बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में छपरा जंक्शन पर एसी कोच नहीं लगाए जाने से नाराज बलिया के यात्रियों ने रविवार को करीब तीन घंटे तक हंगामा किया….. इस दौरान सुबह दस से एक बजे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला….. इस वजह से करीब ढाई घंटे विलंब से ट्रेन छूटी
https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/394472857898622/?t=1

कुछ ट्रेनों का रीस्टोरेशन, कई का मार्ग परिवर्तन

  • वाराणसी मंडल के बालिया-बाँसडीह रेल खण्ड के कार्यरत होने पर कुछ गाड़ियों का रीस्टोरेशन किया गया…. इस खण्ड पर अनुरक्षण के लिए इंजीनियरिंग ब्लाक लिया गया है….  इस कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवतर्न किया गया है…. इस खबर को आप बलिया लाइव डॉट इन पर विस्तार से पढ़ सकते हैं

नरही के युवक की गाजीपुर में हादसे में मौत

  • एनएच 31 पर गाजीपुर के भांवरकोल में मिर्जाबाद मनिया चट्टी पर रविवार को दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से बलिया जिले के नरहीं थानाक्षेत्र के बघौना निवासी 46 वर्षीय चंद्रमा राम की मौत हो गई…. इस हादसे में उनकी 58 वर्षीय भाभी देवमुनी देवी पत्नी श्रीभगवान राम गंभीर रूप से घायल हो गई… उन्हें सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया…. चंद्रमा राम अपनी भाभी देवमुनी देवी के साथ बलुवां तपे शाहपुर जा रहे थे.

डूबने से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत

  • रविवार को मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में ननिहाल आए दो वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई….. रसड़ा क्षेत्र के नागपुर में 55 वर्षीय द्वारिका कन्नौजिया की पोखरे में डूबने से मौत हो गई.

बलिया सिटी में कटान की भेंट चढ़ा गंगा मंदिर

  • रविवार को बलिया शहर से सटे कीनाराम घाट पर बना गंगा मंदिर कटान की भेंट चढ़ गया….. उधर, गंगा व घाघरा का तेवर कम होते ही सुरहा ताल उफना गया है….. गंगा  के पानी  कटहल नाला के रास्ते और टोंस नदी का पानी सुरहाताल में आने की वजह से किनारे के गाँव में जलभराव है….. विशेष तौर पर मैरिटार, राजपुर, कैथवली सूर्यपुरा, शिवपुर के लोग पानी में घिर गए हैं…. लोग सड़क और बगीचे में शरण लिए हुए हैं…. इनकी सुधि लेने वाला कोई नही है… तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित मैरिटार गांव की आधी आबादी सुरहा ताल में ऊफान से परेशान है…… सैकड़ो परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर हैं.

वार्षिक यज्ञ समारोह क्वार पूर्णिमा 13 को

  • रानीगंज बाजार में स्थित योगी बाबा के मंदिर पर वार्षिक यज्ञ समारोह क्वार पूर्णिमा 13 अक्टूबर दिन रविवार को होगा….. यज्ञ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं

बिरहा दंगल में परशुराम यादव ने जमकर वाहवाही लूटी

  • जमानियां, गाजीपुर में फूली स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में बलिया के परशुराम यादव और गाजीपुर के राम आशीष पासवान के बीच बिरहा दंगल हुआ…. बिरहा गायक परशुराम यादव ने इस मौके पर रामायण से हनुमान द्वारा राम की खोज प्रसंग गाकर सुनाया और जमकर वाहवाही लूटी….. दोनों ही कलाकारों ने अपने गायकी से रात भर बिरहा प्रेमियों को ओत-प्रोत किए रखा

दुर्गा पूजन समिति के लोगों से मिले बगैर ही लौटे बिल्थरारोड विधायक

  • ताड़ीबड़ागांव स्थित दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों से मिलने के लिए रविवार को पहुंचे बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया…. मगर समिति के लोगों में रोष देख उनसे मिले बगैर ही लौट गए विधायक…. विधायक के जाने के बाद पुलिस ने पहुंचकर सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराने की पहल की

बिल्थरारोड नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही दुर्गा पूजा की धूम

  • शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को बिल्थरारोड के पंडालों में प्रतिष्ठापित दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन को तांता लग गया….. हर- हर महादेव समिति, मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, श्री सिंह वाहिनी, लोहा पट्टी, यूनाइटेड क्लब, अमर ज्योति क्लब, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, इंडियन क्लब के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की धूम रही…..

पुराने ट्रैक की दलदली मिट्टी को जांच के लिए RDSO, लखनऊ भेजा गया

  • बलिया-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के बीच बोहा स्थित पुराने ट्रैक की दलदली मिट्टी को जांच के लिए RDSO, लखनऊ भेजा गया है…. वहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर बोहा में धंसी पटरी पर ट्रैक बनाने का काम किया जाएगा…. फिलहाल रविवार को भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हो पाया… अप सारनाथ, डाउन साबरमती और डाउन पवन एक्सप्रेस को दोहरीकरण वाले नए ट्रैक से गुजारा गया… रात में कुछ और ट्रेनों के भी इस रेल मार्ग से गुजारने की उम्मीद है…. सबसे बड़ा संकट यह है कि यदि समय रहते पुराना ट्रैक अपनी पूर्व स्थिति में नहीं आया तो छपरा-वाराणसी के बीच ट्रैक दोहरीकरण का वर्षों से लंबित चल रहा काम फिर अधर में लटक जाएगा

भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी की कीमती अष्टधातु की मूर्तियां फिर चोरी

  • सरयू नदी किनारे स्थित फतेहपुर मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी की कीमती अष्टधातु की मूर्तियां फिर चोरी चली गई…. सात साल पहले 2012 के दिसंबर महीने में ये मूर्तियां चोरी गई थी….. बाद में दो साल बाद अर्थात 2017 में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र से इन्हें खंडित अवस्था में बरामद किया गया…. खंडित होने के चलते इन मूर्तियों को संदूक में रख दिया गया और पूजन के लिए संगमरमर की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं…. इसके बावजूद चोर संदूक तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए

बाढ़ से घिरे इंटर कॉलेज से लाखों की चोरी

  • हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर स्थित महावीर सिंह इंटर कॉलेज में ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, सीसी टीवी कैमरा, दो सेटअप बॉक्स, एलईडी, वायस रिकार्डर, कीबोर्ड, माउस, पेन ड्राइव सहित लाखों रुपये का सामान उड़ा दिए…. अन्य समान जमीन पर बिखरा पड़ा मिला….. बीते 17 सितम्बर से यह विद्यालय बाढ़ से घिरा था,  इसके चलते बंद था.

रेलवे बुकिंग काउंटर में पिस्टल सटा 57 हजार की लूट

  • गाजीपुर जिले के युसूफपुर मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर में घुसकर पिस्टल सटाकर दो लुटेरों ने 57 हजार रुपये लूट लिए और इत्मीनान से भाग निकले…. पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

बाढ़ से हुए ऩुकसान का मुआवजा देगी प्रदेश सरकार – बैरिया विधायक

  • बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर गड्ढामुक्त करने का काम 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा… कटान के कारण भूमिहीन हो गए लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय भूमि का पट्टा उपलब्ध करवाया जाएगा…. साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ितों को दिया जाएगा…. इसके लिए बैरिया विधायक की प्रमुख सचिव से बातचीत हो गई है….

व्यापारियों के हित में काम कर रही भाजपा – जिला भाजपा अध्यक्ष

  • हनुमानगंज जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय में व्यापार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के हित में हर संभव कदम उठा रही है

विधायक – सांसद की संस्तुति के बावजूद दिघार विद्युत उपकेंद्र से नहीं जुड़े ये गांव

  • पूर्व सांसद भरत सिंह और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह की संस्तुति के बावजूद धर्मपुरा, केहरपुर, शेरडीह छेड़ी गांव दिघार विद्युत उपकेंद्र से नहीं जुड़े… इस बात से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

बलिया सिटी में आकर्षण का केंद्र बना चमन सिंह बाग रोड का पंडाल

  • बलिया शहर में लगभग दो दर्जन स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि पर रविवार की शाम माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी….. चमन सिंह बाग रोड में देश के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के आकार का पंडाल बनाया गया है…. इसके अलावा स्टार क्लब कोतवाली, कलेक्ट्रेट कालोनी, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, रामलीला मैदान के पीछे जापलिनगंज, जापलिनगंज पुलिस चौकी, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, भृगु मंदिर, कदमतर, महाबीर घाट कालीमंदिर, सुतरपट्टी, गांधीनगर, चित्तू पांडेय चौराहा, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा मोहल्ला, आर्यसमाज रोड, कासिमबाजार रोड, सेंट थामस स्कूल जगदीशपुर, कृष्णानगर आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी़ड़ उमड़ रही है

रसड़ा की रामलीला में जयंत का अंग भंग

  • रसड़ा की रामलीला में रविवार को शाम 4 बजे पांचवें दिन रामलीला मैदान में जयंत पक्षी का अंग-भंग, मुनि मिलन और सती अनुसुइया के विभिन्न प्रसंगों का कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी.

आरके मिशन सागरपाली की छात्रा सिमरन यादव सर्वोत्कृष्ट घोषित

  • CBSE ईस्ट जोन हॉकी की लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ में दो से पांच अक्तूबर तक आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में आरके मिशन स्कूल, सागरपाली के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया…. स्कूल की सिमरन यादव को संपूर्ण प्रतियोगिता का सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया

बाढ़ और लगातार बारिश के बाद LPG की डिमांड बढ़ी

  • बाढ़ और लगातार बारिश के बाद एलपीजी की डिमांड बढ़ी, विशेष तौर पर उज्ज्वला के ग्राहकों में अचानक ही जिले में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है…. बारिश में लकड़ी-गोईंठा के भींग जाने या कमी के चलते रसोई गैस की डिमांड बढ़ी है
Tags: बादिलपुर बांसडीह बैरिया बोहा मऊ मनियर मांझी मुहम्मदाबाद युसूफपुर रसड़ा रेल लखनऊ लूट विधायक सरयू सागरपाली हल्दी हादसा

Post navigation

Previous: पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक नेता स्व. लल्लन पांडेय
Next: हॉकी : RK मिशन, सागरपाली के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.